फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan Special Sweets: बाजार जैसा कलाकंद घर में बनाएं आसान विधि से, भाई का मुंह करें मीठा

Thu, 11 Aug 2022 12:09 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Kalakand - फोटो : Istock
राखी पर भाई की कलाई में राखी बांधने के साथ ही उसका मुंह मीठा करने की परंपरा है। अगर आप अपने भाई के लिए अपने हाथों से मिठाई बनाना चाहती हैं। तो कलाकंद बना सकती हैं। त्योहार के मौके पर मीठा बनाने और खिलाने का चलन बहुत पुराना है। कलाकंद को पनीर और खोवे के साथ मिलाकर बनाया जाता है। जिससे इसका स्वाद बिल्कुल अलग ही लगता है। वहीं इसे बनाना भी काफी आसान है, बस सही विधि पता होनी चाहिए। जिससे कि ये बिल्कुल मुलायम और स्वादिष्ट बनकर तैयार हों। तो चलिए जानें क्या है कलाकंद को बनाने की विधि।
विज्ञापन

2 of 4
Kalakand - फोटो : Istock
कलाकंद बनाने की सामग्री
पनीर 250 ग्राम, खोवा दो सौ ग्राम, आधा कप दूध, चीनी एक कप, कंडेस्ड मिल्क आधा कप, इलायची पाउडर एक चम्मच, ड्राई फ्रूट्स दो चम्मच, घी एक चम्मच।
विज्ञापन

3 of 4
Kalakand - फोटो : Istock
कलाकंद बनाने की विधि
कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में पनीर को मैश कर लें। इसके साथ ही खोवे को भी मैश कर लें। अगर मैश नहीं करना तो दोनों ही चीजों को कद्दूकस कर लें। इससे दोनों के टुकड़े बिल्कुल छोटे हो जाएंगे। अब कड़ाही को गर्म करें। इसमे घी डालकर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो पनीर और खोवे का मिश्रण डालकर भूनें। गैस की आंच को बिल्कुल धीमा रखें, नहीं तो ये जल जाएगा। जब पनीर और खोवा भुनकर सॉफ्ट हो जाए तो इसमे दूध और कंडेस्ड मिल्क डालकर चलाएं। जब सारा मिश्रण सूखने लगे तो इसमे चीनी डाल दें। 
विज्ञापन

4 of 4
Kalakand - फोटो : Istock
इन सारी चीजों को अच्छे से मिलाकर चलाएं। जिससे कि मिश्रण बिल्कुल सूखा हो जाए। फिर इसमे इलायची पाउडर डालकर चलाएं। गैस बंद कर दें। थाली में घी लगाकर चिकना कर ले और पूरे मिश्रण को एकसार कर थाली में फैला दें। ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को डालें। जब ये हल्का ठंडा होने लगे तभी ही चाकू की मदद से काट लें। बस ठंडा होने पर इनके टुकड़ों को निकालकर सर्व करने के लिए डिब्बे में रख दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें