Raksha Bandhan 2023: राखी का त्योहार भारत में प्राचीन काल से मनाया जाता आया है। इसमें बहनें राखी को अपने भाइयों की कलाई पर बांधती हैं और उनसे रक्षा का वचन लेती हैं। इसके बदले में रक्षा के वचन के साथ-साथ हर भाई अपनी बहन को उपहार देता है। इस रिश्ते में साथीपन, मान, और समर्पण की भावना होती है जो इस त्योहार को विशेष बनाती है। इस बार राखी का ये त्योहार कई जगह 30 अगस्त को और कई जगह 31 अगस्त को मनाया जाएगा।
रक्षाबंधन के इस त्योहार को और खास बनाने के लिए महिलाएं अपने भाई के लिए मिठाईयां खरीद कर लाती हैं, लेकिन कई जगह त्योहारों की वजह से मिठाई अच्छी नहीं मिलती। ऐसे में अगर आप अपने भाई के लिए घर पर ही मलाई घेवर बनाएंगी तो इसका स्वाद उन्हें बाजार के घेवर से कई गुना ज्यादा अच्छा लगेगा। आज के इस लेख में हम आपको घर पर मलाई घेवर बनाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं।