राखी का त्योहार हर भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है। इस दिन बहनें जहां सजधज कर भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। वहीं उनके लिए तरह-तरह के पकवान भी अपने हाथों से बनाती हैं। अगर आप भी अपने भाई के लिए कुछ स्पेशल बनाना चाहती हैं। तो चॉकलेट डोनट्स बना सकती हैं। भाई बड़ा हो या फिर छोटा, आपके हाथों से बने चॉकलेटी डोनट्स उसे जरूर पसंद आएंगे। वैसे भी इन दिनों चॉकलेट गिफ्ट करने का ट्रेंड है तो आप भी भाई को चॉकलेटी स्वीट का तोहफा दें। तो चलिए जानें कैसे तैयार होंगे चॉकलेट डोनट्स।
विज्ञापन
2 of 6
maida
- फोटो : social media
एगलेस चॉकलेट डोनट्स बनाने की सामग्री
दो कप मैदा, एक चम्मच ड्राई यीस्ट, दो चम्मच चीनी, आधा कप गर्म दूध, एक चौथाई कप मक्खन, आधा चम्मच नमक, तेल।
चॉकलेट सॉस बनाने के लिए चाहिए चॉकलेट, एक कप फ्रेश क्रीम, एक चम्मच मक्खन।
विज्ञापन
3 of 6
butter
- फोटो : pixa
एगलेस चॉकलेट डोनट्स बनाने की विधि
किसी छोटे से बाउल में ड्राई यीस्ट और चीनी को हल्के गर्म डेढ चम्मच पानी में मिलाएं। इसे आधे घंटे के लिए ढंककर रख दें। अब किसी दूसरे कटोरी में दूध और मक्खन को मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिक्स कर रख दें। अब किसी बड़े बाउल में मैदा को लें। इसमे आधा चम्मच नमक डालकर मिक्स कर लें। अब इस मैदे में यीस्ट और चीनी के फूले हुए मिश्रण को डाल दें।
4 of 6
donuts
- फोटो : pixabay
फिर इस मैदे में दूध और मक्खन के मिश्रण को डालकर आटा गूंथे। जरूरत के मुताबिक पानी को भी लें। मुलायम आटा गूंथकर तैयार करें। आटे को बिल्कुल सॉफ्ट रखना है। थोड़ा सा हाथों पर तेल लगाकर एक बार फिर से इसे गूंथे और देखें कि ये खिंच रहा है कि नहीं। जब ये आटा अच्छे से गुंथ जाए तो इसके दो भाग कर लें। अब किसी प्लेन जगह पर सूखा मैदा छिड़ककर आटे को रोल करें। अब डोनट कटर की मदद से इसे काट लें। काटते समय भी थोड़ा सा सूखा मैदा छिड़क लें। जिससे कि ये चिपके नहीं। सारे डोनट्स इसी तरह से तैयार कर बटर पेपर पर रखते जाएं। अब बटर पेपर की मदद से इसे ढंक कर दो घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें।
विज्ञापन
5 of 6
डोनट्स
- फोटो : सोशल मीडिया
अब नॉनस्टिक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो धीरे-धीरे करीब दो डोनट्स डालकर तलें। जब ये अच्छे से सुनहरा हो जाए तो इसे नैपकिन पर निकालकर एक्स्ट्रा तेल सुखा लें।
चॉकलेट सॉस बनाने के लिए किसी चौड़े नॉन स्टिक पैन में फ्रेश क्रीम को दो से तीन मिनट के लिए गर्म करें। अच्छे से चलाएं और गैस से हटाकर इसमे चॉकलेट के टुकड़े और बटर डालकर मिक्स करें। इसे तबतक मिक्स करें जब तक कि चॉकलेट पिघल ना गई हो। और सॉस बनकर तैयार है। बस डोनट्स को आधा चॉकलेट सॉस में डुबोकर प्लेट में सर्व करें। डोनट्स को सजाने के लिए आप अपने मनपसंद जेम्स, व्हाइट चॉकलेट चिप्स, कलरफुल स्टार्स ऊपर से चिपकाएं। बस खाने को तैयार है गर्मागर्म चॉकलेट एगलेस डोनट्स।