रक्षाबंधन पर यूं तो बाजार में मिठाइयों की लाइन लगी रहती है, लेकिन त्योहार के समय में मिलावटी मिठाइयां भी जमकर बिकती हैं। क्यों न इस बार अपने भाई के लिए घर पर ही मिठाई बनाई जाए, जो टेस्टी तो होगी साथ ही इसमें मिलावट की गुंजाइश भी नहीं रहेगी। अगर आपको रसगुल्ले पसंद हैं लेकिन आप रसगुल्ले के साथ मावा बर्फी भी खाना पसंद करती हैं तो आपको छैना मलाई सैंडविच जरुर पसंद आएंगे। छैना में मावा मलाई की स्टफिंग भरकर इसे बना सकती हैं। इसे छैना मलाई सैंडविच चाप भी कहते हैं। तो आइए जानते हैं छैना मलाई सैंडविच की आसान रेसिपी...