फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: इस रेसिपी बनाएं राजस्थानी पंचमेल दाल, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सभी

Sat, 27 Nov 2021 09:55 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राजस्थानी पंचमेल दाल रेसिपी - फोटो : Istock
दाल के शौकीन लोगों के लिए ये रेसिपी काम की है। भारतीय घरों में तरह तरह के पकवान बनते हैं। एक ही तरह के व्यंजन को बनाने के भी कई तरीके होते हैं। रोजाना के लंच या डिनर में आपको सब्जी, चावल या रोटी व पूरी के साथ ज्यादातर दाल भी परोसी जाती है। दाल एक ऐसा व्यंजन है तो लगभग रोजाना ही बनता है। देश के अलग अलग हिस्सों में दाल खाई जाती है। हालांकि हर जगह इसे बनाने के तरीके में फर्क होता है। दाल पौष्टिक आहार होने के साथ ही स्वादिष्ट और पूरे साल खाने वाली डिश है। ऐसे में अगर दाल बनाने के तरीके में कुछ बदलाव लाया जाए तो रूटीन स्वाद से अलग दाल खाने का मजा दोगुना हो जाएगा। इसके पहले 'आज की रसोई' में पंजाबी तड़का दाल की रेसिपी बताई जा चुकी है, जिसे बनाना आसान होता है। आज राजस्थानी पंचमेल दाल बनाने की रेसिपी दी जा रही है। चलिए जानते हैं राजस्थानी पंचमेल दाल बनाने की रेसिपी।
विज्ञापन

2 of 5
राजस्थानी पंचमेल दाल रेसिपी - फोटो : Istock
राजस्थानी पंचमेल दाल बनाने के लिए सामग्री

दो चम्मच तूर दाल, उरद दाल, मूंग दाल, मसूर दाल, चना दाल (सभी दाल समान मात्रा में हों), हल्दी पाउडर, नमक, घी, लौंग, काला इलायची, जीरा, सूखे लाल मिर्च, बारीक कटा प्याज, बारीक कटा टमाटर, अदरक लहसुन का पेस्ट, मिर्च पाउडर, गरम मसाला, कसूरी मेथी, धनिया पत्ती।
विज्ञापन

3 of 5
राजस्थानी पंचमेल दाल रेसिपी - फोटो : istock
राजस्थानी पंचमेल दाल बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- एक कटोरे में सभी दालों को समान मात्रा में लेकर अच्छे से धोने के बाद 30 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।

स्टेप 2- अब प्रेशर कुकर में दालों को डालें और हल्दी, नमक, घी व 3 कप पानी मिलाकर 5 सीटी आने तक पकाएं ताकि दाल पूरी तरह से पक जाए।

4 of 5
राजस्थानी पंचमेल दाल रेसिपी - फोटो : iStock
स्टेप 3- प्रेशर निकलने के बाद दाल को कुकर ने निकाल कर एक तरफ रख दें।

स्टेप 4- अब एक कड़ाही में घी गर्म करके उसमें लौंग, काला इलायची, जीरा और सूखे लाल मिर्च डालकर कम आंच में भून लें।

स्टेप 5- फिर बारीक कटा प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूने।

स्टेप 6- नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, मिला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजस्थानी पंचमेल दाल रेसिपी - फोटो : Istock
स्टेप 7- बारीक कटे टमाटर डालकर नरम होने तक फ्राई करें। अब पकी हुई दालों को इसमें डालकर आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर चला लें।

स्टेप 8- करीब दस मिनट दाल को उबाल लें। फिर गरम मसाला, कसूरी मेथी, धनिया पत्ती डालकर मिलाएं।

स्टेप 9- आपकी दाल लगभग तैयार है। इसमें तड़का लगाने के लिए एक चम्मच घी गर्म करके उसमें, जीरा, लाल मिर्च पाउडर और सूखी लाल मिर्च मिला लें। फिर दाल में डालें।

तैयार है आपका लजीज पंचमेल दाल। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें