कई बार खाना बनाते समय उसमें मिर्च की मात्रा बहुत अधिक हो जाती है। ऐसे में ज्यादा तीखा न खाने वालों की तो शामत ही आ जाती है। कई घरों में उस सब्जी को फेंक दिया जाता है और बनाने वाले की सारी मेहनत खराब हो जाती है। अगर अब कभी ऐसा हो तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताएंगे कैसे सब्जी का स्वाद बिगाड़े बिना उसका तीखापन कम किया जाए।
विज्ञापन
2 of 5
मक्खन
-अगर आपकी सब्जी ग्रेवी वाली है तो तुरंत उसमें देशी घी या बटर मिला दें। ऐसा करने से काफी हद तक उसका तीखापन कम हो जाएगा।
-अगर आपकी सब्जी तरी वाली है तो आप इसमें टमाटर की प्यूरी मिला सकते है। एक बात का ध्यान रखें प्यूरी को मिलाने से पहले उसे एक बर्तन में तेल डालकर भून लें।
विज्ञापन
3 of 5
sour cream
-सब्जी का तीखापन कम करने के लिए आप उसमें फ्रेश क्रीम, दही या फिर मलाई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
-अगर सब्जी सूखी है तो इसमें थोड़ा बेसन को भूनकर मिला दें। बस इतना करते ही सब्जी से तीखापन छू मंतर हो जाएगा।
4 of 5
cashew butter
-ग्रेवी वाली सब्जी में तीखापन कम करने के लिए आप उसमें दूध, घिसा हुआ मावा या काजू के पेस्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
-किसी-किसी सब्जी में नींबू अच्छा लगता है। अगर ऐसी सब्जी है तो आप नींबू डाल लें। इससे भी तीखापन कम किया जा सकता है।