फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Besan Recipes: रोज दाल-चावल खाकर हो गए हैं बोर? बेसन की 5 रेसिपी बदल देंगी लंच का स्वाद!

Sat, 11 Apr 2026 11:47 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Besan Recipes For Lunch: बेसन से आप लंच के लिए बेसन चीला, बेसन कढ़ी और बेसन की सब्जी जैसी स्वादिष्ट और हेल्दी डिश बना सकते हैं। ये डिश जल्दी बनती हैं और पोषण से भरपूर होती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बेसन की 5 रेसिपी - फोटो : AI

Besan Se Kya Banaye: भारतीय रसोई में बेसन एक ऐसी सामग्री है, जिसे सब्जी या रोटी दोनों को बनाने में उपयोग किया जा सकता है। इससे लंच या डिनर तो बनाया ही जा सकता है, साथ ही नाश्ते में भी कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में बेसन को शामिल किया जाता है।  

नाश्ता हो, स्नैक हो या लंच बेसन से बनने वाली डिश हर समय स्वाद और पोषण का बेहतरीन संतुलन देती हैं। खास बात यह है कि बेसन प्रोटीन, फाइबर और जरूरी मिनरल्स से भरपूर होता है, जिससे यह न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि सेहतमंद भी बनता है।

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग ऐसे खाने की तलाश में रहते हैं जो जल्दी बन जाए, हल्का हो और पेट भी भर दे। ऐसे में बेसन से बनी डिश एक परफेक्ट विकल्प है। गर्मियों में जब भारी खाना खाने का मन नहीं करता, तब बेसन से बनी हल्की और पौष्टिक रेसिपी लंच के लिए एक शानदार विकल्प बन जाती हैं।

इस लेख में बेसन से बनने वाली 5 ऐसी आसान और टेस्टी डिश के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपने लंच में शामिल कर सकते हैं। ये रेसिपी न सिर्फ बनाने में आसान हैं, बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगी।

विज्ञापन

2 of 6
बेसन का चीला - फोटो : AI

बेसन चीला

लंच के लिए हेल्दी और क्विक विकल्प की तलाश में हैं तो बेसन का चीला बेहतर विकल्प है। बेसन चीला एक बहुत ही आसान और जल्दी बनने वाली डिश है। इसे बनाने के लिए बेसन में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और मसाले मिलाकर बैटर तैयार करें और तवे पर हल्का सा तेल डालकर सेंक लें। यह प्रोटीन से भरपूर होता है और दही या हरी चटनी के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है।

विज्ञापन

3 of 6
kadhi chawal - फोटो : Adobe stock

बेसन कढ़ी
 

बेसन की कढ़ी भारतीय घरों की फेवरेट डिश है। दही और बेसन से बनी यह ग्रेवी हल्की खट्टी और बेहद स्वादिष्ट होती है। इसमें पकौड़े डालकर इसे और भी टेस्टी बनाया जाता है। चावल के साथ यह लंच के लिए एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।

4 of 6
बेसन की सब्जी - फोटो : Instagram

बेसन की सब्जी

अगर घर में सब्जी नहीं है, तो बेसन की सब्जी एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें बेसन को मसालों के साथ पकाकर गाढ़ी ग्रेवी बनाई जाती है। यह रोटी या पराठे के साथ बहुत अच्छी लगती है और मिनटों में तैयार हो जाती है। इसके अलावा गट्टे की सब्जी बना सकते हैं। जिसमें बेसन में नमक, अजवाइन मिलाकर गूंद लें। अब इसे किसी भी आकार में काट लें। इसे उबालकर गट्टे तैयार कर लें। फिर ग्रेवी में डालकर पकाएं।

 

विज्ञापन

5 of 6
Dhokla Recipe - फोटो : instagram

बेसन ढोकला

लंच में कुछ हल्का और सॉफ्ट चाहते हैं तो ढोकला बना सकते हैं। बेसन से बना ढोकला एक स्टीम्ड डिश है, जो हल्की और हेल्दी होती है। इसे बनाने के लिए बेसन में दही और मसाले मिलाकर बैटर तैयार किया जाता है और फिर स्टीम किया जाता है। यह डिश खासकर गर्मियों में लंच के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बेसन का चीला - फोटो : AI

बेसन पराठा

ये स्वाद और एनर्जी का कॉम्बिनेशन है। बेसन पराठा एक स्वादिष्ट और पेट भरने वाला विकल्प है। इसमें बेसन को मसालों के साथ मिलाकर आटे में भरकर पराठा बनाया जाता है। यह दही या अचार के साथ खाने में बहुत अच्छा लगता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें