PM Modi Birthday Special Story: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन है, ऐसे में जगह-जगह पर इसका सेलिब्रेशन खूब ही धूमधाम से हो रहा है। वैसे तो उनकी जिंदगी से जुड़ी सभी बातें एक खुली किताब की तरह हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पीएम मोदी अपने खाने को लेकर काफी सजग रहते हैं। वो लिमिटेड चीजें ही खाना पसंद करते हैं और इन्हीं में से कुछ चीजें उन्हें काफी प्रिय हैं। ऐसे में शायद ही किसी को पता होगा कि पीएम मोदी को खाने में सबसे प्रिय सब्जी क्या लगती है ?,
तो इस सवाल का जवाब है कि पीएम मोदी को सबसे प्रिय है सहजन की सब्जी। सहजन, जिसे ड्रमस्टिक भी कहा जाता है, ये औषधीय गुणों से भरपूर एक सब्जी है। आयुर्वेद में भी सहजन को अमृत तुल्य माना गया है। पीएम मोदी कई बार अपने इंटरव्यू और 'मन की बात' कार्यक्रम में इसका ज़िक्र कर चुके हैं।
सहजन से न केवल सब्जी बनती है, बल्कि कई स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं। ये इम्युनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। ऐसे में हम आपको यहां बताएंगे सहज से बनने वाले कुछ पकवानों के बारे में, जिन्हें आप घर पर बना सकते हैं।