पिज्जा डे 2021
- फोटो : Pixabay
पनीर टिक्का पिज्जा की सामग्री
पिज्जा बेस, पनीर, मोजेरिला चीज, पिज़्ज़ा सॉस, काले ऑलिव कटे हुए, गोल कटे प्याज, गाढ़ा दही, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, भुना जीरा पाउडर, नींबू का रस, नमक, ऑरिगेनो, लाल चिली फ्लेक्स।
पनीर टिक्का पिज्जा रेसिपी
स्टेप 1- एक बाउल में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, नींबू का रस और नमक मिला लें। इस मिश्रण में पनीर और प्याज डालकर पनीर टिक्का की टाॅपिंग बना लें।
स्टेप 2- पिज्जा ट्रे पर बटर लगा कर एलुमिनियम पेपर लगाकर पिज्जा बेस रख दें।
स्टेप 3- इस पर पिज्जा साॅस फैला लें। ऊपर से चीज भी फैलाएं।
स्टेप 4- पनीर टिक्का का मिश्रण फैला कर काले ऑलिव रखें और फिर चीज को कद्दूकस कर फैला लें।
स्टेप 5- अब चिल्ली फ्लेक्स डालकर पिज्जा को बेक होने के लिए रख दें। इसके लिए ओवन को 5 मिनट्स तक प्रीहीट कर के 180 ℃ पर 20 मिनट्स के लिए बैक करें।
स्टेप 6- ओवन से निकाल कर सर्व काट कर सर्व करें।