No Pyaaz Lehnsun Sabzi Idea For Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष के महीने में अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि बिना प्याज-लहसुन के क्या बनाएं तो यहां कुछ आसान सब्जियों की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
पितृ पक्ष में बिना प्याज-लहसुन की सब्जी बनानी है, तो ये हैं अच्छे विकल्प
- फोटो : Adobe stock
No Pyaaz Lehnsun Sabzi Idea For Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष का समय धार्मिक आस्था और पारंपरिक नियमों का पालन करने का अवसर होता है। इस दौरान अधिकतर लोग सात्विक भोजन करते हैं, जिसमें प्याज और लहसुन से परहेज किया जाता है। ऐसे में रोजाना खाने में वैरायटी बनाए रखना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
अगर आप भी यही सोच रहे हैं कि बिना प्याज-लहसुन के क्या खास और स्वादिष्ट बनाया जाए, तो ये लेख आपके लिए मददगार साबित होगा। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं तीन ऐसी आसान और स्वादिष्ट सब्जियों की रेसिपी, जो न सिर्फ झटपट बनती हैं बल्कि स्वाद में भी किसी से कम नहीं। आइए जानते हैं बिना प्याज-लहसुन वाली आसान सब्जियों को को बनाने की विधि।
विज्ञापन
2 of 7
आलू टमाटर की सब्जी
- फोटो : instagram
आलू टमाटर की सब्जी
आलू टमाटर की सब्जी को बनाने के लिए आपको उबले हुए आलू, टमाटर, जीरा, हल्दी, धनिया पाउडर, हींग, हरी मिर्च, नमक, तेल की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
3 of 7
आलू टमाटर की सब्जी
- फोटो : instagram
विधि
इस सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले आलुओं को उबालना है। जब आलू उबल जाएं तो इन्हें ठंडा होने दें। जब ये ठंडे हो जाएं तो कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसके बाद तेल में हींग और जीरा का तड़का लगाएं। अब कटे टमाटर और मसाले डालकर भूनें। फि उसमें उबले आलू डालें और हल्का फ्राई करें। फ्राई होने के बाद इसमें थोड़ा सा पानी और नमक डालें और फिर इसमें उबाल आने दें। 5-7 मिनट उबाल आने के बाद गैस बंद करें और हरा धनिया डालकर गरमागरम परोसें।
4 of 7
कद्दू की सब्जी
- फोटो : Adobe Stock
कद्दू की सब्जी
कद्दू की खट्टी-मीठी सब्जी बनाने के लिए आपको पका हुआ कद्दू, जीरा, हींग, गुड़, हल्दी, अमचूर पाउडर सौंफ पाउडर, नमक की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
5 of 7
कद्दू की सब्जी
- फोटो : Adobe Stock
विधि
कद्दू की ये सब्जी पूड़ी-कचौड़ी के साथ कमाल की लगती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए कद्दू को काट लें। इसके बाद एक भारी तले की कढ़ाई में घी गर्म करके जीरा, हींग डालें। अब इसमें कद्दू डालें, मसाले और थोड़ा पानी डालकर पकाएं। पकने पर थोड़ा सा गुड़, अमचूर पाउडर और सौंफ पाउडर डालें। अब इसे ढककर थोड़ी देर पकाएं और बस तैयार है आपकी कद्दू की सब्जी।
विज्ञापन
6 of 7
मट्ठे के आलू
- फोटो : Adobe stock
मट्ठे के आलू
उत्तर प्रदेश की ये मशहूर सब्जी बनाने के लिए आपको उबले हुए छोटे आलू, मट्ठा, हल्दी, लाल मिर्च, जीरा, हींग, हरी मिर्च, नमक और तेल की जरूरत पड़ेगी।
सबसे पहले उबले हुए आलू को हल्का सा हाथ से मैश करके उसे फोड़ लें। इसके बाद कढ़ाई में तेल गरम करें, उसमें जीरा और हींग डालकर तड़का लगाएं। अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च डालें और कुछ सेकंड भूनें। फिर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मसाले को हल्का सा भूनें।
अब उबले हुए आलू डालें और मसालों के साथ अच्छी तरह मिला लें। आखिर में मट्ठा डालें और मीडियम आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं, जब तक कि मट्ठा आलू में अच्छे से मिक्स हो जाए और थोड़ी ग्रेवी बन जाए। सबसे आकिर में नमक डालें और फिर एक बार उबाल आने के बाद गैस बंद करके हरा धनिया डालकर इसे सजाएं।