फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनीर की सब्जी में बदलना है स्वाद तो बनाएं 'पनीर पसंदा', झटपट बनकर हो जाएगी तैयार

Tue, 26 Jan 2021 09:16 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
paneer - फोटो : instagram
शाकाहारी ज्यादातर लोगों को पनीर की सब्जी पसंद होती है। लेकिन घर में अक्सर मटर पनीर और शाही पनीर ही बनती है। जिसका स्वाद बाहर रेस्त्रां जैसा भी नहीं होता। ऐसे में कई बार पनीर की सब्जी से बोरियत महसूस होती है। लेकिन अगर आप कुछ नया बनाना चाहती हैं तो इस बार बनाएं पनीर पसंदा। इसकी रेसिपी जितनी खास है। स्वाद भी इसका बेहद लाजवाब होगा और हर किसी को पसंद आएगा। तो चलिए जानें पनीर पसंदा को बनाने की विधि।
विज्ञापन

2 of 4
paneer - फोटो : Pixabay
सामग्री
  • 300 ग्राम पनीर
  • 20 ग्राम किशमिश
  • 20 ग्राम काजू टुकड़ा
  • 20 ग्राम अरारोट
  • 20 ग्राम मैदा
  • 500 मिली रिफाइंड तेल
  • 01 चुटकी केसर
  • 02 चम्मच क्रीम
  • नमक स्वादानुसार
विज्ञापन

3 of 4
काजू - फोटो : Pixabay
ग्रेवी के लिए सामग्री
  • 100 ग्राम प्याज
  • 200 ग्राम टमाटर
  • 25 ग्राम काजू टुकड़ा
  • 02 छोटे चम्मच अदरक
  •  लहसुन पेस्ट
  • 02 ग्राम लाल मिर्च पाउडर
  • 04 नग सफेद इलायची
  • 04 नग लौंग
  • 25 ग्राम मावा (खोया)
विज्ञापन

4 of 4
पनीर - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे बनाएं
  • 300 ग्राम पनीर में से 25 ग्राम पनीर कम करके बाकी पनीर के पतले-पतले टुकड़े काटकर रख लें। अब काजू, किशमिश, नमक एवं केसर डालकर मिला लें। मैदा एवं अरारोट में नमक एवं पानी डालकर गाढ़ा घोल बनाकर रख लें।
  • पनीर के आधे टुकड़ों को रखकर पनीर पर बराबर-बराबर मिश्रण रखें एवं बाकी पनीर के टुकड़ों को ऊपर से रखकर सैंडविच की तरह बना लें। एक कड़ाही में तेल गरम करें और पनीर के सैंडविचों को घोल में डुबोकर एक-एक करके सुनहरे होने तक फ्राई कर लेंं।
  • प्याज, अदरक एवं लहसुन  पेस्ट बना लें। अब टमाटर, काजू को भी पीसकर पतला पेस्ट बना लें। एक कड़ाही में 100 ग्राम तेल गरम करें और लौंग और इलायची डालकर एक मिनट फ्राई करें और उसमें प्याज का पेस्ट डाल दें।
  • इस मिश्रण को तेल के ऊपर आने तक फ्राई करते रहें, उसके बाद टमाटर का पेस्ट डालें तथा हल्की आंच पर 7-8 मिनट पकने के बाद लाल मिर्च, नमक एवं मावा डालें। अब इसे भी थोड़ी देर पका लें। इसके बाद एक कप पानी डालकर पकाएं।
  • अब पनीर के टुकड़ों को तिकोना काटकर एक बाउल में रखें, ऊपर से ग्रेवी डालें और क्रीम डालकर परोसें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें