कोरोना के कहर से बचने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में जब सितारे घरों में रहकर कुकिंग स्किल निखार रहे हैं और रोज नई डिश की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं। तो क्यों न आप भी कुछ नया रसोई में ट्राई करें। अगर आपको मीठा पसंद है और वहीं सेंवई और चावल की खीर बनाकर बोर हो चुकी हैं। तो इस बार पनीर की खीर ट्राई करें। सबसे खास बात है कि पनीर खरीदने के लिए आपको बाजार जाने की भी जरूरत नहीं है। इसे घर पर आसानी से ही दूध से बनाया जा सकता है। अब तक आपने घर पर पनीर की सब्जी से लेकर पकौड़े और स्नैक्स तो कई बार ट्राई किए होंगे लेकिन इस बार पनीर की ये मीठी रेसिपी जरूर मुंह के साथ रिश्तों में मिठास घोलेगी। तो चलिए जानें क्या है इस खास मीठी डिश को बनाने की रेसिपी।
विज्ञापन
2 of 3
पनीर की खीर बनाने के लिए जरूरत है तो बस आधा लीटर दूध, 100 ग्राम पनीर, इलायची, चीनी, काजू, बादाम, किशमिश या फिर अपने मनजाहे ड्राई फ्रूट्स की। इलायची के साथ ही आप चाहें तो स्वाद और रंग के लिए केसर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
एक बर्तन में दूध निकालकर गैस पर उबाल आने तक पकाएं। जब दूध अच्छे से उबल जाए तो गैस धीमी कर लें और कुछ देर पका लें। इसके बाद इसमें पनीर घिस कर डाल दें। अब पनीर और दूध के मिश्रण को अच्छे से पका लें। जब दूध गाढा़ हो जाए तो इसमें स्वाद के अनुसार चीनी डाल दें। खीर बनाते समय आधा लीटर दूध में 50 ग्राम चीनी या अपने स्वाद के अनुसार घटा या बढ़ा सकते हैं। इसके बाद खीर को लगातार चलाते रहें। फिर इसमें थोड़े से किशमिश, केसर डालें। साथ ही इलायची पाउडर मिक्स करें। गर्मागर्म पनीर की खीर तैयार है। आप चाहें तो ऊपर से काजू और बादाम को बारीक काट कर सजा लें।