फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर के शेफ ने खाने को लेकर किया ऐसा खुलासा कि सैल्यूट करेंगे आप

Mon, 05 Mar 2018 04:42 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Chef Wolfgang Puck Oscar feast
हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित 90वां ऑस्कर अवॉर्ड समारोह समाप्त हो चुका है। जहां एक और इस अवॉर्ड समारोह में हर किसी की नजरें वहां मौजूद सेलीब्रीटीज की डिजाइनर ड्रेसेस पर टिकी हुई थीं वहीं दूसरी तरफ एक शख्स ऐसा भी था जिसने लाइमलाइट से दूर रहकर कुछ ऐसा किया जिसने लोगों का दिल जीत लिया। जी हां और यह शख्स कोई और नहीं ऑस्कर में शामिल होने वाले लोगों के लिए खाना बनाने वाले शेफ वोल्फगैंग पक थे।  
विज्ञापन

2 of 3
Chef Wolfgang Puck's Oscar feast
शेफ ने बताया कि उन्होंने ऑस्कर में मौजूद मेहमानों के लिए चिकन पॉट पाई,मेकरोनी, चीज विद ट्रफल,बेंगन, साल्सा वर्डे, रैवियोली और रिसोट्टो बनाया है। 68 वर्षिय शेफ वोल्फगैंग पक का कहना था कि समारोह में मौजूद कोई भी व्यक्ति यहां से घर भूखा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पूरे आयोजन की तैयारी करने के लिए 300 लोग किचन में मौजूद थे। शेफ चुटकी लेते हुए कहते हैं, 'थैंक्स टू गॉड मैं यह सब करने के लिए अकेला नहीं था'।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
Chef Wolfgang Puck's Oscar feast
एक यूएस मैगजीन के अनुसार इस आयोजन के दौरान 900 वेटर डाइनिंग रूम में रहेंगे जबकि 7000 मिनी चॉकलेट्स भी बनाई जा रही हैं। हालांकि इस पूरे आयोजन में आने वाली लागत के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है। रेड कारपेट पर चॉकलेट टावर के साथ एंट्री लेने वाले शेफ ने बताय़ा कि इस आयोजन में बचने वाले खाने को लॉस एंजेलिस रीजनल फूड बैंक को डोनेट कर दिया जाएगा। उनका कहना था कि जिन लोगों को खाने के लिए कुछ नहीं मिलता उन लोगों को आज बड़े-बड़े स्टार जैसा खाना खाने को मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें