फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी चॉकलेट्स पर पिघल जाता है 'भाबीजी' का दिल, लिस्ट में इन टीवी एक्टर्स का भी नाम

Sat, 10 Feb 2018 08:42 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Shubhangi Atre
शुभांगी अत्रे
टीवी के मशहूर सिटकॉम 'भाबी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी को चॉकलेट बेहद पसंद है। चाहे चॉकलेट बार हो या केक, वह हर दिन किसी ना किसी रूप में इसे खाती ही हैं। उनका मानना है कि ऐसा करके वह अपनी डाइट प्लान के साथ कोई चीटिंग नहीं कर रही हैं, बल्कि नमकीन खाने के बाद थोड़ी चॉकलेट हर किसी को खानी चाहिए। उनकी भाषा में कहें तो 'चॉकलेट जिंदगी है, चीटिंग नहीं।'
विज्ञापन

2 of 4
Ribbhu Mehra
रिभु मेहरा
रिभु मेहरा इन दिनों सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में निखिल का किरदार निभा रहे हैं। अपने चॉकलेट प्रेम के बारे में उन्होंने बताया कि उन्हें व्हाइट चॉकलेट इतने अच्छे लगते हैं कि वह बैक टू बैक दो से तीन चॉकलेट बार अकेले खत्म कर लेते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
Anuj Sachdev
अनुज सचदेव
टीवी सीरियल 'स्वरागिनी' में साहिल का किरदार निभाकर लोगों के दिलों पर छा चुके अनुज सचदेव के दिल और दिमाग पर चॉकलेट इस कदर हावी है कि वह कई बार झूठ बोलने पर भी मजबूर हो गए। उन्हें देखकर लगता है कि वह अपनी फिटनेस को लेकर इतने संजीदा होंगे कि मीठे को हाथ भी नहीं लगाते होंगे। पर सच्चाई तो यह है कि ऐसा एक भी दिन नहीं गुजरता जब वह इसे ना खाते हों। वह भले शुगर-फ्री कॉफी ऑर्डर करें लेकिन उस पर चॉकलेट की टॉपिंग जरूर डलवाते हैं। इन्हें डार्क चॉकलेट सबसे ज्यादा पसंद है। 
विज्ञापन

4 of 4
Kunal Jaisingh
कुनाल जयसिंह
टीवी सीरियल 'इश्कबाज' में ओमकारा का किरदार निभा रहे कुनाल जयसिंह के लिए चॉकलेट लग्जरी है। वह कहते हैं, 'एक चॉकलेट में कई चीजें रैप होती हैं- बचपन की यादें, स्वादभरा पल और इनाम मिलने की खुशी। चॉकलेट हर किसी की पहली क्रश होती है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें