फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oats Recipe: वजन घटाना है लेकिन कुछ चटपटा भी खाना है तो ट्राई करें ओट्स से बनें ये 2 पकवान

Thu, 21 Aug 2025 10:51 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 Oats Recipe: अगर आप ओट्स की मदद से कुछ हेल्दी पकवान बनाना चाहते हैं तो यहां उसके कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
ओट्स से बनें ये 2 पकवान - फोटो : Adobe stock
 Oats Recipe:  ओट्स एक ऐसा पकवान है, जिसका सेवन वो लोग ज्यादा करते हैं, जो अपनी हेल्थ का ज्यादा ध्यान रखते हैं। ये काफी हेल्दी पकवान होता है। खासतौर पर सुबह के नाश्ते में तो लोगों को सबसे सही विकल्प लगता है कि वो ओटमील बाउल तैयार करें, और उसका सेवन करें।

यदि आपको भी ओट्स पसंद हैं, लेकिन आप बोरिंग ओट्स खाते-खाते बोर हो गए हैं, तो यहां हम आपको दो ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ओट्स से ही बनते हैं। इन दोनों चीजों को आप आसानी से नाश्ते में तैयार कर सकते हैं। इन्हें बनाना भी काफी आसान है। 
विज्ञापन

2 of 7
ओट्स उपमा बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
1. ओट्स उपमा बनाने का सामान
  •  ओट्स – 1 कप
  • पानी – 2 कप
  •  प्याज – 1 
  •  हरी मिर्च – 1 
  •  जीरा – 1/2 टीस्पून
  •  सरसों के दाने – 1/2 टीस्पून
  •  करी पत्ते – 6-7
  •  हरी सब्ज़ियां (मटर, गाजर) – 1/2 कप 
  •  नमक स्वादानुसार
  •  तेल – 1 टेबलस्पून
  •  हरा धनिया 

 
विज्ञापन

3 of 7
विधि - फोटो : Adobe Stock
विधि

अब जान लेते हैं कि ओट्स उपमा कैसे बनाना है। उसके लिए सबसे पहले तो ओट्स को हल्का सा भून लें। भूनने के बाद इसका स्वाद भी काफी ज्यादा आता है। ओट्स को भूनने के बाद एक पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा, सरसों के दाने और करी पत्ते डालें।

4 of 7
विधि - फोटो : Adobe stock
जब जीरा भुन जाए तो पैन में बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च उसमें डालें। प्याज भुनने के बाद पैन में सब्जियां डालकर 2-3 मिनट पकाएं। जब सब्जियां पक जाएं तो पैन में पानी और नमक डालकर उसमें उबाल आने दे। जब ये उबल जाए तो इसमें भुने हुए ओट्स डालें। अब इसे ढककर 5-7 मिनट तक रख दें, ताकि इसका पानी सूख जाए। जब पैन का पानी सूख जाए तो आखिर में इसमें धनिया पत्ती डालें और परोसें।

 
विज्ञापन

5 of 7
ओट्स इडली बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
 2. ओट्स इडली बनाने का सामान
  •  ओट्स – 1 कप
  •  सूजी (रवा) – 1/2 कप
  •  दही – 1 कप
  •  पानी – आवश्यकतानुसार
  • नमक – स्वादानुसार
  • इनो/बेकिंग सोडा – 1/2 टीस्पून
  • हरी मिर्च – 1 
  • गाजर – 1/4 कप 
  •  धनिया पत्ता – 1 टेबलस्पून 
  •  तेल – थोड़ा 

 
विज्ञापन

6 of 7
विधि - फोटो : freepik
विधि

अब जान लेते हैं इस खास इडली को बनाने का तरीका क्या है। इसके लिए सबसे पहले ओट्स को ड्राई रोस्ट करके मिक्सर में पीस लें। अब एक बाउल में ओट्स पाउडर, सूजी और दही मिलाएं। इस दौरान मात्रा का ध्यान रखें। थोड़ा-थोड़ा पानी मिक्स करके घोल तैयार करें। ये घोल ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विधि - फोटो : Adobe stock
घोल तैयार होने के बाद इसमें नमक, हरी मिर्च, गाजर और धनिया मिलाएं।  गाजर कद्दूकस की हुई होनी चाहिए, वरना इससे स्वाद बिगड़ जाएगा। अब इसे कुछ देर के लिए साइड में रख दें। 20 मिनट के बाद इसमें इनो डालें और इडली के सांचे को तेल से ग्रीस करने के बाद मिश्रण को सांचे में डालें। अब इसे बंद करके स्टीमर में कम से कम 15 मिनट के लिए रख दें। एक बार बीच में चाकू लगाकर चेक कर लें। अगर ये तैयार है तो इसे निकालकर चटनी और सांभर के साथ परोसें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें