फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

No Gas Recipes: बिना गैस के भी बन सकता है टेस्टी खाना, ट्राय करें ये 7 रेसिपी

Thu, 12 Mar 2026 11:14 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

No Gas Cooking Ideas: बिना गैस के कौन-कौन सी डिश बनाई जा सकती हैं? जवाब है,
बिना गैस के भी कई आसान और स्वादिष्ट डिश बनाई जा सकती हैं जैसे सैंडविच, भेलपुरी, स्प्राउट सलाद, दही चाट, ओट्स मिक्स, फ्रूट चाट और पीनट बटर टोस्ट। इन रेसिपी को बनाने के लिए गैस या ज्यादा कुकिंग की जरूरत नहीं होती और ये जल्दी तैयार हो जाती हैं।
विज्ञापन
1 of 8
बिना गैस के बनाएं ये स्वादिष्ट व्यंजन - फोटो : Amar ujala

Bina Gas Ki Recipe: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण देश के कई शहरों में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत हो रही है। ऐसे में लोगों के बीच गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। यकीनन बिना एलपीजी गैस के किचन का सारा काम रुक सकता है, सबसे बड़ी चिंता ये है कि अगर गैस नहीं होगी तो खाना कैसे बनेगा। लेकिन अच्छी बात यह है कि बिना गैस के भी स्वादिष्ट और हेल्दी खाना तैयार किया जा सकता है।

कुछ ऐसी डिश हैं जिन्हें बनाने के लिए गैस या ज्यादा कुकिंग की जरूरत नहीं होती है। ये डिश न सिर्फ जल्दी बन जाती हैं बल्कि स्वादिष्ट भी होती हैं। आइए जानते हैं ऐसी 7 आसान डिश जिनके लिए गैस की जरूरत नहीं पड़ती। ये आसान डिश न सिर्फ समय बचाएंगी, बल्कि इमरजेंसी में बेहद काम की साबित हो सकती हैं।

विज्ञापन

2 of 8
sandwich - फोटो : instagram

वेज सैंडविच

वेज सैंडविच सबसे आसान और जल्दी बनने वाली डिश है। इसे बनाने के लिए ब्रेड के स्लाइस में कटे हुए खीरा, टमाटर और प्याज रखें। नमक, चाट मसाला और साॅस डालें। कुछ ही मिनटों में टेस्टी सैंडविच तैयार हो जाएगा। अगर आपके पास सैंडविच मेकर है तब तो आप ब्रेड को टोस्ट भी कर सकते हैं। और कई तरह के सैंडविच या अन्य रेसिपी बना सकते हैं। 

विज्ञापन

3 of 8
स्प्राउट्स - फोटो : Adobe Stock

स्प्राउट सलाद

स्प्राउट सलाद सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए अंकुरित मूंग, टमाटर, प्याज, नींबू और नमक चाहिए। इन सब को मिलाकर हेल्दी सलाद तैयार किया जा सकता है। ये देर तक पेट भरा रखता है।
 

4 of 8
भेलपुरी - फोटो : instagram

भेलपुरी

भेलपुरी एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए मुरमुरे, बारीक कटा प्याज और टमाटर, हरी चटनी और इमली की चटनी मिलाकर स्वादिष्ट भेलपुरी तैयार करें। 

विज्ञापन

5 of 8
फ्रूट कर्ड - फोटो : instagram

फ्रूट कर्ड

यह भी बिना गैस सिलेंडर के आसानी से बनाया जा सकता है और हेल्दी स्नैक्स भी है। फ्रूट कर्ड बनाने के लिए सेब, केला, पपीता, अंगूर या अपनी पसंद के फलों में दही, चीनी, और चाट मसाला मिलाकर स्वादिष्ट स्नैक बना सकते हैं। 

विज्ञापन

6 of 8
फ्रूट चाट - फोटो : istock

फ्रूट चाट

फ्रूट चाट एक हेल्दी और टेस्टी स्नैक है। इसके लिए आप सेब, केला, पपीता और अनार काटकर उसमें चाट मसाला और नींबू डाल सकते हैं।

विज्ञापन

7 of 8
ओट्स मिक्स - फोटो : Adobe stock

ओट्स मिक्स

अगर आपके पास इंस्टेंट ओट्स हैं, तो उन्हें दही या दूध के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है। इसमें आप फल या ड्राई फ्रूट भी डाल सकते हैं।

विज्ञापन

8 of 8
पीनेट बटर टोस्ट - फोटो : Instagram

पीनट बटर टोस्ट

पीनट बटर टोस्ट भी एक आसान और एनर्जी से भरपूर स्नैक है। बस ब्रेड पर पीनट बटर लगाएं और चाहें तो ऊपर केले के स्लाइस भी डाल सकते हैं।

टिप्स- घर में हमेशा कुछ नो-कुक फूड आइटम जैसे मुरमुरे, ब्रेड, फल और अंकुरित दालें रखें। ताकि गैस न होने पर भी आसानी से खाना बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें