New Year 2026 Special Pizza Recipe: नए साल के मौके पर अगर आप कुछ खास बनाना चाहते हैं तो स्पेशल पिज्जा तैयार करें। यहां हम आपको इसकी रेसिपी देने जा रहे हैं।
New Year 2026 Special Pizza Recipe: नए साल का जश्न बिना स्वादिष्ट खाने के अधूरा माना जाता है। अगर आप इस खास मौके पर बाहर से ऑर्डर करने के बजाय घर पर ही कुछ स्पेशल और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो पिज्जा एक बेहतरीन विकल्प है। बच्चों से लेकर बड़ों तक पिज्जा हर किसी की पहली पसंद होता है।
नए साल के मौके पर घर पर बना स्पेशल पिज्जा न सिर्फ सेहतमंद होता है, बल्कि इसे आप अपने स्वाद के अनुसार कस्टमाइज भी कर सकते हैं। चाहे आप वेजिटेरियन हों या चीज़ लवर, घर पर बना पिज्जा हर तरह से परफेक्ट रहता है।
खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा समय या महंगे सामान की जरूरत नहीं होती। अगर आप भी नए साल के मौके पर अपने परिवार और दोस्तों को कुछ खास खिलाना चाहते हैं, तो ये स्पेशल पिज्जा रेसिपी जरूर ट्राई करें।
विज्ञापन
2 of 6
पिज्जा बनाने की आसान रेसिपी
- फोटो : instagram
स्पेशल पिज्जा बनाने की डिटेल रेसिपी
पिज्जा बेस
पिज्जा सॉस
मोजरेला चीज़
शिमला मिर्च
प्याज
टमाटर
स्वीट कॉर्न
ऑलिव्स
ओरिगैनो और चिली फ्लेक्स
नमक स्वादानुसार
विज्ञापन
3 of 6
पिज्जा बनाने की आसान रेसिपी
- फोटो : instagram
बनाने की विधि
सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छे से धोकर पतले-पतले टुकड़ों में काट लें। पिज्जा बनाने से पहले ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर 10 मिनट के लिए प्री-हीट कर लें, ताकि पिज्जा सही तरीके से बेक हो सके।
4 of 6
पिज्जा बनाने की आसान रेसिपी
- फोटो : instagram
अब पिज्जा बेस लें और उस पर पिज्जा सॉस को चम्मच या ब्रश की मदद से चारों तरफ बराबर फैलाएं। ध्यान रखें कि सॉस ज्यादा मोटी परत में न हो, इससे पिज्जा सॉफ्ट हो सकता है। इसके बाद कद्दूकस किया हुआ मोज़रेला चीज़ की एक हल्की परत डालें, जिससे टॉपिंग अच्छे से चिपक जाए।
विज्ञापन
5 of 6
पिज्जा बनाने की आसान रेसिपी
- फोटो : AI
अब तैयार की गई सब्जियां जैसे प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, स्वीट कॉर्न और ऑलिव्स को बेस पर अच्छी तरह फैलाएं। सब्जियों के ऊपर स्वादानुसार नमक, ओरिगैनो और चिली फ्लेक्स छिड़कें। चाहें तो थोड़ा सा ब्लैक पेपर भी डाल सकते हैं।
इसके बाद ऊपर से चीज़ की एक और लेयर डालें ताकि पिज्जा ज्यादा चीज़ी और टेस्टी बने। अब पिज्जा ट्रे को ओवन में रखें और 10 से 15 मिनट तक बेक करें। जब चीज पूरी तरह मेल्ट होकर हल्का सुनहरा रंग लेने लगे और पिज्जा बेस क्रिस्पी हो जाए, तो पिज्जा निकाल लें।