फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2026: बिना तंदूर के ऐसे बनाएं पनीर टिक्का, जिसे मेहमान खूब चाव से खाएंगे

Thu, 01 Jan 2026 12:09 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New Year 2026 Party special Paneer Tikka Recipe: इस बार नए साल की पार्टी में कुछ खास बनाएं। इसके लिए खास पनीर टिक्का की रेसिपी अच्छा विकल्प है। आइए आपको इसे बनाने की सही विधि के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
पनीर टिक्का कैसे बनाएं? - फोटो : instagram
New Year 2026 Party Special Paneer Tikka Recipe: नए साल की पार्टी को खास और यादगार बनाने के लिए लोग अक्सर कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाने की तलाश में रहते हैं। अगर आप इस बार घर पर पार्टी होस्ट कर रहे हैं और मेहमानों को कुछ स्पेशल खिलाना चाहते हैं, तो पनीर टिक्का एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। ये न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि देखने में भी काफी आकर्षक लगता है।

खास बात ये है कि पनीर टिक्का बनाने के लिए आपको तंदूर या ओवन की जरूरत नहीं है, इसे आप आसानी से तवे पर भी बना सकते हैं। सही मसालों और दही के साथ मैरिनेट किया गया पनीर टिक्का पार्टी स्नैक्स के तौर पर सभी को पसंद आता है। ये रेसिपी झटपट बन जाती है और बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी की फेवरेट होती है। आइए जानते हैं तवे पर बनने वाले खास पनीर टिक्का की आसान और सही विधि।
विज्ञापन

2 of 5
पनीर टिक्का कैसे बनाएं? - फोटो : instagram

पनीर टिक्का बनाने की सामग्री
  • 250 ग्राम ताजा पनीर (चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ)
  •  ½ कप गाढ़ा दही
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • ½ चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  •  ½ चम्मच गरम मसाला
  •  1 चम्मच चाट मसाला
  •  1 चम्मच नींबू का रस
  •   चम्मच सरसों का तेल
  • नमक स्वादानुसार
  •  शिमला मिर्च 
  • प्याज के टुकड़े

 
विज्ञापन

3 of 5
पनीर टिक्का कैसे बनाएं? - फोटो : instagram
 तवे पर पनीर टिक्का बनाने की विधि

सबसे पहले 250 ग्राम पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें। अब एक कटोरी में गाढ़ा दही लें और उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, नींबू का रस और नमक मिलाएं।

4 of 5
पनीर टिक्का कैसे बनाएं? - फोटो : instagram
इस मिश्रण में थोड़ा सा सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह फेंट लें। अब इसमें पनीर के टुकड़े डालकर हल्के हाथों से मिलाएं और कम से कम 30 मिनट के लिए मैरिनेट होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पनीर टिक्का कैसे बनाएं? - फोटो : instagram
इसके बाद तवे को गरम करें, थोड़ा तेल लगाएं और पनीर टिक्के को धीमी आंच पर चारों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें। तैयार टिक्के को हरी चटनी और सलाद के साथ परोसें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें