फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2024: न्यू ईयर पर बना है पिकनिक का प्लान तो घर से तैयार करके ले जाएं नाश्ता, यहां देखें कुछ विकल्प

Fri, 15 Dec 2023 05:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर इस नए साल पर आप अपने दोस्तों या घरवालों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो उसके लिए पहले से ही नाश्ता तैयार करके रख लें। 
विज्ञापन
1 of 7
New Year 2024 - फोटो : pexel
New Year 2024: नए साल की शुरुआत हर कोई बेहद हर्षोल्लास के साथ करता है। लोगों ने अपने न्यू ईयर का प्लान बनाना शुरू कर दिए हैं। बहुत से लोग नए साल के दिन क्लब जाकर पार्टी करते हैं। बहुत से लोग घर पर रहते हैं लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जो नए साल पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने के लिए पिकनिक मनाने जाते हैं। जिनके घर में बच्चे हैं, वो लोग ज्यादातर नए साल के दिन पार्कों में पिकनिक मनाने जाते हैं, ताकि वहां उनके बच्चे भी अच्छे से खेल सकें और वो भी अपने परिवार के साथ सुकून से रह सकें।

अगर आप भी अपने परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो परिवार के लिए घर से ही कुछ नाश्ता बनाकर ले जा सकते हैं। ऐसा करने से एक तो आपका पैसा बच जाएगा। इसके साथ ही घर का बना नाश्ता खाने के बाद तबियत खराब होने का डर भी नहीं रहेगा। 
विज्ञापन

2 of 7
New Year 2024
सैंडविच

पिकनिक के लिए सबसे अच्छा विकल्प होता है सैंडविच। आप चाहें तो वेज सैंडविच तैयार कर सकते हैं। अगर आप कुछ हैवी बनाने का सोच रहे हैं, तो आलू का सैंडविच भी तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
New Year 2024 - फोटो : istock
भेलपूरी

अगर कुछ चटपटा सा बनाने का सोच रहे हैं, तो भेलपुरी बनाकर पिकनिक पर ले जाएं। भेलपुरी बनाते वक्त ध्यान रखें कि इसमें चटनी, टमाटर, प्याज और नींबू को तुरंत पिकनिक पर ही मिलाएं। अगर आप इसमें पहले से सभी चीजें मिला देंगे तो भेलपुरी सील जाएगी।

4 of 7
New Year 2024 - फोटो : salad
फलों का सलाद

अगर आप हेल्दी खाना ही पसंद करते हैं, तो पिकनिक पर भी अपने और अपने घरवालों या दोस्तों के लिए आप फलों का सलाद तैयार करके ले जा सकते हैं। इसे आप आसानी से खा सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
New Year 2024 - फोटो : istock
पकौड़े

वैसे तो पकौड़े गर्म ही अच्छे लगते हैं, लेकिन अगर आप पिकनिक पर जा रहे हैं तो भी अपने साथ पकौड़े ले जा सकते हैं। घर की बनी चटनी के साथ ये खाने में स्वादिष्ट लगेंगे। इसके साथ के लिए आप वहीं पर चाय खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
New Year 2024
बर्गर

आप चाहें तो अपने घर पर ही बर्गर बनाकर तैयार करके ले जा सकते हैं। अगर आप बर्गर पैक करके ले जाएंगे, तो इसे खाकर हर किसी का पेट भर जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
New Year 2024 - फोटो : istock
कॉर्न चाट

इसे आप घर पर ही तैयार करके पिकनिक पर ले जाते सकते हैं। कॉर्न चाट बनाना बेहद आसान है। ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें