फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलकर भी मूली के साथ इन 2 चीजों का न करें सेवन, सेहत पर पड़ सकता है भारी

Wed, 28 Nov 2018 01:40 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
white radish - फोटो : pixa bay
सर्दियों में मूली ज्यादातर घरों में मिल जाएगी। कोई इसे सलाद में खाना पसंद करता है तो किसी को इसके पराठे पसंद हैं, वहीं बहुत सारे घरों में मूली काअचार डाला जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर मूली हमारी पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह हमारे पेट के लिए वरदान समान है, पर क्या आपको मालूम है अगर इसका सेवन सही से न किया जाए तो यह आपरी सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकती है। आइए जानते हैं उन 2 चीजों के बारे में जिसके साथ गलती से भी मूली का सेवन नहीं करना चाहिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
bitter melon - फोटो : pixa bay
मूली खाने के बाद करेले के सेवन से बचना चाहिए। ऐसा करना आपकी सेहत को नुकसाम पहुंचा सकता है। क्योंकि इन दोनों का कॉम्बिनेशन आपके पेट में रिएक्शन कर सकता है। जब भी आप मूली का सेवन करें तो इसके 24 घंटे के अंदर करेले का सेवन न करें। इससे सांस लेने में तकलीफ और दिल संबंधित परेशानी होमे की संभावना रहती है।
विज्ञापन

3 of 5
संतरा
मूली के साथ जो दूसरी चीज जिसके सेवन से बचना चाहिए वो है संतरा। इन दोनों का कॉम्बिनेशन जहर से कम नहीं होता। इन दोनों के सेवन से आपका पेट खराब हो सकता है। इन दोनों के सेवन में भी लगभग 12 घंटे का अंतर रखें। आगे की स्लाइड्स में जानें किन चीजों के साथ मूली का सेवन करना अच्छा होता है।

4 of 5
radish - फोटो : file photo
-अगर आपके पेट में कीड़े हैं तो इसके लिए कच्ची मूली का सेवन करें। वहीं जिन लोगों का कॉम्बिनेशन कम है वो इसका सेवन अनार के रस के साथ करें।
-आप चाहे तो मूली को घी में भूनकर खा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
radish leaves
-इसके अलावा मूली को हल्दी के साथ खाना भी फायदेमंद होता है। बवासीर के पेशेंट को मूली को हल्दी के साथ ही खाना चाहिए।
-अगर किसी को भूख न लगने की परेशानी है तो इसके लिए आप मूली के रस में अदकर का रस मिलाकर पिएं। ऐसा करने से आपकी भूख बढ़ेगी और आपको अगर पेट संबंधित कोई रोग है तो वो भी दूर होगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें