Navratri day 6 Maa Maa katyayani
- फोटो : Amar Ujala
मां कात्यायनी की पूजा का महत्व
मां कात्यायनी को शक्ति और साहस का स्वरूप माना जाता है। नवरात्रि के छठे दिन उनकी पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है। भक्त इस दिन व्रत रखते हैं, मंत्र जाप करते हैं और सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। पूजा में साफ-सफाई, श्रद्धा और नियमों का ध्यान रखना महत्वपूर्ण माना जाता है।
अगर आप नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी को भोग अर्पित करना चाहते हैं, तो शहद का यह सरल विकल्प अपना सकते हैं। अपनी पारिवारिक परंपरा और पूजा-पद्धति के अनुसार भोग तैयार करें और श्रद्धापूर्वक माता रानी का आशीर्वाद मांगें।