फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि का चौथा दिन: मां कूष्मांडा को प्रिय है मालपुए का भोग, जानें सामग्री और बनाने का तरीका!

Wed, 14 Oct 2026 07:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Navratri Day 4 Bhog Recipe: नवरात्रि के चौथे दिन पर मां कूष्मांडा को मालपुए का भोग लगाएं। जानें घर पर स्वादिष्ट मालपुआ बनाने की आसान रेसिपी और जरूरी सामग्री।
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा का प्रिय भोग - फोटो : AI

Maa Kushmanda Favourite Bhog Recipe 2026: शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। इस साल नवरात्रि का चौथा दिन 14 अक्टूबर 2026 को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां कूष्मांडा को उनका प्रिय भोग अर्पित करना चाहिए। मालपुए माता कूष्मांडा का प्रिय भोग माना जाता है।

आप घर पर आसानी से मालपुए बना सकते हैं। स्वादिष्ट और शुद्धता से बने मालपुए को माता के सामने अर्पित करें। अगर आप भी पूजा के लिए पारंपरिक मिठाई बनाना चाहते हैं, तो यह आसान मालपुआ रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
चतुर्थ नवरात्रि मां कुष्मांडा का प्रिय भोग - फोटो : Amar ujala

मां कूष्मांडा को क्या भोग लगाएं?

मां कूष्मांडा को सृष्टि की रचनात्मक ऊर्जा से जोड़कर पूजा जाता है। नवरात्रि के चौथे दिन उन्हें मालपुए का भोग लगाने की परंपरा है। भक्त देवी से जीवन में सकारात्मकता, ऊर्जा, सुख और समृद्धि बनाए रखने की कामना करते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
मालपुआ बनाने की विधि - फोटो : Instagram

मालपुआ बनाने के लिए सामग्री

मालपुआ बनाने के लिए,

  • 1 कप मैदा
  • आधा कप दूध
  • 2-3 बड़े चम्मच चीनी
  • आधा चम्मच इलायची पाउडर
  • तलने के लिए घी
  • कटे हुए बादाम और पिस्ता, गार्निश के लिए 

4 of 5
मालपुआ - फोटो : Adobe stock

मालपुआ बनाने की आसान विधि

 

 

स्टेप 1- सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, दूध, चीनी और इलायची पाउडर मिलाकर चिकना घोल तैयार करें।
स्टेप 2- इसे 15-20 मिनट के लिए रख दें।
स्टेप 3- अब कड़ाही में घी गर्म करें और घोल को छोटे गोल आकार में डालें।
स्टेप 4- धीमी से मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवरात्रि का चौथा दिन मां कुष्मांडा - फोटो : Amar Ujala

मां कूष्मांडा को कैसे लगाएं भोग?

 

 

मालपुआ तैयार होने के बाद इसे साफ पूजा की थाली में रखें और मां कूष्मांडा को श्रद्धापूर्वक अर्पित करें। इसके बाद प्रसाद परिवार के सदस्यों में बांट सकते हैं। पूजा में अपने परिवार की परंपरा और व्रत के नियमों का ध्यान रखें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें