नवरात्रि के दूसरे दिन का भोग
- फोटो : AI
मिश्री का भोग कैसे तैयार करें?
मिश्री का भोग तैयार करना बेहद आसान है। साफ पूजा की थाली में थोड़ी मिश्री रखें। चाहें तो इसके साथ ताजे फल और घर में बनी सात्विक मिठाई भी रख सकते हैं। भोग अर्पित करने के बाद प्रसाद को परिवार के सदस्यों और अन्य भक्तों में बांटें।
भोग लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
प्रसाद बनाते समय साफ-सफाई का ध्यान रखें और ताजी सामग्री इस्तेमाल करें। भोग में क्या चढ़ाना है, यह अपनी पारिवारिक और क्षेत्रीय परंपरा के अनुसार तय करें। व्रत रखने वाले लोग अपनी खानपान संबंधी जरूरतों के अनुसार प्रसाद ग्रहण करें।