halwa recipe
- फोटो : अमर उजाला
हलवा बनाने की विधि
स्टेप 1: सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें। इसमें सूजी डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें।
स्टेप 2: दूसरी तरफ पानी गर्म कर लें। भुनी हुई सूजी में धीरे-धीरे गर्म पानी डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि गांठें न बनें। गर्म पानी डालते समय छींटों से सावधान रहें।
स्टेप 3: सूजी के फूलने और मिश्रण के गाढ़ा होने पर चीनी डालें। धीमी आंच पर कुछ मिनट तक पकाएं।
स्टेप 4: अब चाहें तो इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें। हलवा अच्छी तरह तैयार हो जाए तो गैस बंद कर दें।
स्टेप 5: हलवे को साफ भोग की कटोरी में निकालें और पूजा के समय मां शैलपुत्री को श्रद्धापूर्वक अर्पित करें।