फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Bhog Recipe: नवरात्रि के चौथे दिन माता रानी को लगाएं मालपुए का भोग, इसे बनाना है काफी आसान

Fri, 12 Apr 2024 09:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है। इस दिन मां को प्रसन्न करने के लिए उन्हें मालपुए का भोग लगाया जाता है। 
विज्ञापन
1 of 7
मालपुआ बनाने की रेसिपी
चैत्र नवरात्रि की धूम आजकल हर जगह दिखाई दे रही है। इस नवरात्रि में लोग अपने घरों में, मोहल्लों में और कॉलोनियों में मां दुर्गा की स्थापना की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति इन नौ दिनों में सच्चे मन से माता रानी की पूजा करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। हर दिन माता के स्वरूप के हिसाब से ही उनकी पूजा की जाती है। लोग मां दुर्गा के सभी स्वरूपों को उनका प्रिय भोग भी लगाते हैं।

नवरात्रि के चौथे दिन देवी दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा की जाती है। मां कूष्मांडा सृष्टि की आदि-स्वरूपा, आदि शक्ति हैं, ऐसे उन्हें मालपुए का भोग लगाना काफी शुभ माना जाता है। आज के इस लेख में हम आपको मालपुआ बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी माता रानी को घर पर बने मालपुए का भोग लगाकर उन्हें प्रसन्न कर सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
मालपुआ बनाने की रेसिपी - फोटो : Istock
मालपुए बनाने का सामान
  • गेहूं का आटा – 1 कप
  • सूजी (रवा) – 1/2 कप
  • मावा – 3 टेबलस्पून
  • दूध – 1 कप
  • चीनी – 1 कप
विज्ञापन

3 of 7
मालपुआ बनाने की रेसिपी - फोटो : Pixabay
  • देसी घी – तलने के लिए
  • काजू – 1 टेबलस्पून
  • पिस्ता – 1 टेबलस्पून
  • सौंफ पाउडर – 1/2 टी स्पून
  • केसर के धागे – 1 चुटकी
  • इलायची पाउडर – 1 टी स्पून

4 of 7
मालपुआ बनाने की रेसिपी - फोटो : istock
विधि

मालपुआ बनाना थोड़ा कठिन काम है, लेकिन ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में गेंहू का आटा छानकर उसमें सूजी मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर इसमें चीनी, इलायची और सौंफ पाउडर डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें।
विज्ञापन

5 of 7
मालपुआ बनाने की रेसिपी - फोटो : instagram
इन सभी चीजों को मिलाने के बाद बारी आती है कटोरे में खोया यानी कि मावा डालने की। खोया डालने के बाद फिर एक बार इसे अच्छी तरह के मिक्स करें। मिक्स करने के बाद इसमें धीरे-धीरे दूध डालकर इसका घोल तैयार करें। घोल बनाते वक्त ध्यान रखें कि ये न तो ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और न ही ज्यादा पतला। कुछ देर के लिए इस घोल को ऐसे ही छोड़ दें और चाशनी बनाने की तैयारी शुरू करें।
विज्ञापन

6 of 7
मालपुआ बनाने की रेसिपी - फोटो : Social media
मालपुए के लिए आपको एकसार की चाशनी की जरूरत पड़ेगी। चाशनी का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें इलायची पाउडर भी मिक्स करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मालपुआ बनाने की रेसिपी - फोटो : Istock
अब आपको मालपुआ तैयार करना है। इसके लिए एक पैन में घी गर्म करें और पैन की क्षमता को देखते हुए मालपुए बनाना शुरू करें। जब ये दोनों तरफ से सुनहरे सिक जाएं तो इसे निकाल कर चाशनी में डाल दें। चाशनी के निकालने के बाद इस पर पिस्ता के छोटे टुकड़े डालें। ठंडा होने के बाद इसका भोग लगाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें