फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Bhog Recipe: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि को लगाएं गुड़ की खीर का भोग

Mon, 15 Apr 2024 09:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नवरात्रि के सातवें दिन माता को गुड़ और गुड़ से बने पकवानों का भोग लगाया जाता है। ऐसे में आप गुड़ की खीर बना सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि को लगाएं गुड़ की खीर का भोग - फोटो : instagram
चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन मांं कालरात्रि की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि, दानवों के संहार के लिए मां दुर्गा ने मां कालरात्रि का अवतार लिया था। हाथ में खप्पर, तलवार और गले में नरमुंड की माला धारण करने वाली मां का ये स्वरूप संकट से उबारने वाला है। इस साल सप्तमी की पूजा 15 अप्रैल को की जाएगी। माता कालरात्रि को काली, चंडी, धूम्रवर्णा, चामुंडा आदि नामों से भी जाना जाता है।

ऐसी मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की सच्चे मन से पूजा करता है, तो उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में लोग मां कालरात्रि को उनके प्रिय पकवान का भोग लगाते हैं। मां कालरात्रि को गुड़ का भोग लगाना काफी शुभ माना जाता है। इसी के चलते आप भी उन्हें गुड़ से बनी खीर का भोग लगा सकती हैं। इस लेख में हम आपको गुड़ की खीर बनाने का आसान तरीका बताएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
गुड़ की खीर बनाने का तरीका - फोटो : instagram
गुड़ की खीर बनाने का सामान
  • समा के चावल – 1 कप
  • घी 
  • दूध – 2 लीटर
  • गुड़ – 125 ग्राम
  • इलायची – 4
  • चिरौंजी और केसर 
  • काजू, बादाम, पिस्ता – 1 कप
विज्ञापन

3 of 6
गुड़ की खीर बनाने का तरीका - फोटो : Pexel
विधि

गुड़ की खीर बनाने के लिए सबसे पहले व्रत वाले समा के चावलों को धो लें। इसके बाद इन्हें गैस पर रखकर हल्का पका लें। पकाने के बाद चावलों को साइड में रख दें।

4 of 6
गुड़ की खीर बनाने का तरीका - फोटो : pexel
इसके बाद एक बड़ा भगोना लें और उसमें एक चम्मच घी डालें। जब घी पिघल जाए तो गैस धीमी कर दें। इसके बाद इसमें इलायची डालें। इसके बाद आधा कप पानी डालने के बाद इसमें दूध डालें। अब दूध को सही से उबलने दें।
विज्ञापन

5 of 6
गुड़ की खीर बनाने का तरीका - फोटो : Pexel
जब दूध में उबाल आ जाए तो इसमें पके हुए चावलों को डालें। अब कुछ देर दूध और चावलों को पकाएं। इस दौरान इसे लगातार चलाते रहें, ताकि ये भगोने में चिपके नहीं। इसके बाद दूध में बादाम, काजू और चिरौंजी डालकर इसे पकने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि को लगाएं गुड़ की खीर का भोग - फोटो : instagram
अब आखिर में कसे हुए गुड़ को भगोने में डालें और इसे भी लगातार चलाते रहें। गुड़ डालने के बाद आपको सिर्फ दो से तीन मिनट खीर को पकाना है। बस आपकी खीर तैयार है। अब इसे ऊपर से पिस्ता से सजाएं और फिर ठंडा करने के बाद माता रानी को इसका भोग लगाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें