नवरात्रि Navratri 2025 Day 1 Bhog Ideas: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। मान्यता है कि उन्हें घी और घी से बनें पकवानों का भोग लगाया जाता है। ऐसे में हम यहां आपको घी से बनें एक फलाहारी पकवान की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
Navratri 2025 Day 1 Bhog Ideas: नवरात्रि के नौ दिनों की शुरुआत मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना से होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मां शैलपुत्री को घी और घी से बने व्यंजन अत्यंत प्रिय हैं। ऐसा कहा जाता है कि पहले दिन मां को घी का भोग लगाने से व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। इसलिए इस पावन अवसर पर श्रद्धालु मां को घी से बने पकवान अर्पित करते हैं।
उपवास के दौरान यदि आप कुछ हल्का, स्वादिष्ट और मां को अर्पण करने योग्य फलाहारी व्यंजन बनाना चाहते हैं, तो घी वाला आलू का हलवा एक अच्छा विकल्प है। ये न केवल व्रत में खाने योग्य है, बल्कि मां को प्रसन्न करने वाला भी है। चलिए जानते हैं इस खास व्यंजन की सरल रेसिपी, जिसे आप नवरात्रि के पहले दिन बड़े श्रद्धा भाव से बना सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
घी वाला आलू का हलवा बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
घी वाला आलू का हलवा बनाने का सामान
उबले हुए आलू – 4 मध्यम आकार के
देसी घी – 4-5 बड़े चम्मच
चीनी – 1/2 कप
इलायची पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
काजू, बादाम, किशमिश
पानी या दूध – 1/4 कप
विज्ञापन
3 of 6
विधि
- फोटो : instagram
विधि
आलू का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आलुओं को धो लें। अब इन्हें उबालने रख दें। जब आलू पूरी तरह से उबल जाएं तो उन्हें छीलकर अच्छी तरह मैश कर लें ताकि गांठें न रहें। आप चाहें तो इन आलुओं को कद्दूकस कर सकते हैं।
4 of 6
विधि
- फोटो : instagram
अब एक भारी तले का पैन लेकर उसमें देसी घी डालें। इस घी को गर्म होने के बाद इसमें मैश किए हुए आलू डालें और मध्यम आंच पर भूनें। इसे आपको लगातार चलाते रहना है, वरना ये नीचे लगने लगेगा।
विज्ञापन
5 of 6
विधि
- फोटो : instagram
जब आलू सुनहरे हो जाएं और घी छोड़ने लगें तो इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिक्स करें। चीनी डालते ही हलवे में चाशनी बनने लगेगी।
अब इसमें जरूरत के हिसाब से दूध मिक्स करें। सबसे आखिर में इसमें काजू, किशमिश, बादाम को घी में भूनकर हलवे में मिला दें। बस हलवा तैयार है। अब इसका भोग आप मां शैलपुत्री को लगा सकते हैं।