फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Falahari Recipe: नवरात्रि व्रत में खाएं फलाहारी मखाने के लड्डू, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी

Mon, 26 Sep 2022 12:19 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
laddoo
नवरात्रि के नौ दिनों के व्रत में कई बार एनर्जी की कमी महूसूस होती है। क्योंकि इन नौ दिनों के व्रत में केवल फलाहार ही खाया जाता है। जिसमे कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, आलू और साबुदाने वगैरह का सेवन करते हैं। जिसे बनाने में समय लगता है। अगर आप कुछ ऐसा व्रत के दिनों में खाना चाहते हैं तो रेडी टू ईट हो और खाने से एनर्जी मिले। तो मखाने से तैयार इन लड्डूओं को बनाएं। ड्राई फ्रूट्स और मखाने से बने ये लड्डू आप पहले से ही बनाकर रख सकती हैं और ये पूरे नौ दिन आसानी से चल जाएंगे। तो चलिए जानें कैसे बनाएंगे एनर्जी से भरपूर मखाने और ड्राई फ्रूट्स के लड्डू। 
बता दें कि नवरात्रि के नौ दिनों में लोग घरों में देवी दुर्गा की पूजा करते हैं। कलश स्थापना और पूरे विधि-विधान के साथ साथ पूजा करने के साथ ही नौ दिनों का उपवास भी करते हैं। वहीं कुछ लोग केवल अष्टमी और प्रतिपदा का ही व्रत करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
makhana - फोटो : iStock
मखाने के लड्डू बनाने की सामग्री
सौ ग्राम मखाना, 50 ग्राम काजू, 50 ग्राम बादाम, एक गरी का गोला या सूखा नारियल, चार चम्मच देसी घी, पिस्ता दो चम्मच बारीक कटे हुए, किशमिश बारीक कटा हुआ, सफेद तिल दो चम्च, गुड़ दो सौ ग्राम, पानी आधा कप, इलायची पाउडर।
विज्ञापन

3 of 5
makhana - फोटो : iStock
मखाने के लड्डू बनाने की सामग्री
सबसे पहले लड्डू तैयार करने के लिए मखाने को भूनें। मखाना भूनने के लिए कडाही को गैस पर गर्म करें और इसे एक चम्मच देसी घी डालें। घी जब गर्म हो जाए तो इसमे मखाने को अच्छी तरह से भून लें। जब मखाना अच्छी तरह से भुन जाए तो गैस बंद कर दें और मखाने को किसी प्लेट में निकाल लें। जब ये थोड़े ठंडे हो कर कुरकुरे हो जाए तो मिक्सी के जार में डालकर पीस लें। मखाने को सूखा ही पीसकर पाउडर बना लें। 

4 of 5
laddoo - फोटो : facebook
कड़ाही को एक बार फिर गर्म करें और इसमे काजू और बादाम को ड्राई रोस्ट करें। गैस बंद कर सूखे नारियल के बुरादे को भी हल्का सा ड्राई रोस्ट कर लें। इन सारी चीजों को प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें। अब इन सारी चीजों को मिक्सी के जार में डालकर महीन पीस लें। बचे हुए ड्राई फ्रूट्स को भी आप चाहें तो ड्राई रोस्ट कर सकती हैं। पिसे हुए मखाने और पिसे हुए ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर एक बाउल में रख लें। साथ में तिल, इलायची पाउडर और बचे हुए ड्राई रोस्ट ड्राई फ्रूट्स को बारीक काटकर मिला लें। इन सारी चीजों को एक बाउल में मिलाकर रख दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लड्डू
अब गैस पर कड़ाही गर्म करें और इसमे गुड़ डालें। साथ में पानी डालकर इसे पिघलाएं। जब गुड़ पिघल जाए और इसमे उबाल आने लगे तो गैस हल्का धीमा कर दें। अब इस चाशनी को तब तक उबलाते रहें जब तक कि एक तार की चाशनी ना बन जाए। एक तार की चाशनी को चम्मच में लेकर दोनो उंगलियों के बीच में देखें। अगर चाशनी तार जैसी फैल रही है तो इस चाशनी में मखाने का सारा मिश्रण डालकर गैस बंद कर दें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें। जब ये चाशनी और मखाने का मिश्रण हाथ से छूने लायक हो जाए तो लड्डू तैयार कर लें। अब इन लड्डुओं को किसी एयर टाइट डिब्बे में भरकर दो सप्ताह के लिए स्टोर करें। ये लड्डू आप पूरे नवरात्रि के व्रत में आराम से खा सकते हैं। ये आपको भरपूर एनर्जी देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें