नवरात्रि में कुछ ही दिन बचे हैं। माता रानी के श्रृंगार से लेकर पूजा के सामान और फलाहार से जुड़ी सामग्रियों से बाजार सज चुके हैं। बहुत सारे लोग रेडीमेड फलाहार खरीदते तो कोई घर पर ही इन्हें बनाता है। आज हम आपको बताएंगे केले के चिप्स की आसान रेसिपी जिसे आप घर पर ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप इन्हें बनाकर रख भी सकते हैं और जब कभी आपका चाय के साथ कुछ खाने का दिल करें तब आप इसका मजा ले सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे घर में ही केले के चिप्स को बनाकर आप इसका लुत्फ उठा सकते हैं।