फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2019: मां दुर्गा को सूजी के हलवा का भोग लगा करें प्रसन्न, जानें इसकी बनाने की विधि

Sun, 06 Oct 2019 09:40 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शारदीय नवरात्र शरू हो चुका है। मां दुर्गा के लिए समर्पित ये नौ दिन बहुत ही पवित्र हैं। नवरात्रि में माता की सच्चे मन से पूजा करने से वो प्रसन्न होती हैं और मनोवांछित फल देती हैं। वैसे तो माता को श्रद्धा भाव से जो भी अर्पित किया जाता है तो उससे वो प्रसन्न होती हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जो माता को बेहद पसंद हैं। मान्यता है कि मां दुर्गा को सूजी के हलवा का भोग लगाने से वो जल्दी प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं इस हलवा के बनाने की विधि...
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
सूजी के हलवा बनाने की समाग्री

पानी - दो कप
चीनी - आधा कप
घी - एक चौथाई कप
सूजी - आधा कप
इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच
ड्राई फ्रूट्स - दो चम्मच
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
बनाने की विधि
एक कड़ाही में पानी गर्म कर उसमे चीनी डाल दें। अब चीनी को घुलने तक पका लें। चीनी के घुलने के बाद इस मिश्रण को एक तरफ रख दें। अब एक अलग कड़ही में घी डालकर गर्म कर लें। घी के गर्म हो जाने पर सूजी डालकर करीब 6-7 मिनट तक भुन लें। सूजी जैसे ही भुन जाएगी तो इसका रंग बदलकर भूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
अब पहले से तैयार चीनी के घोल को सूजी में मिला दें और लगातार चलाते रहें। जब यह मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो इसमें इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स को डाल दें। धयान रखे मिश्रण को तब तक चलाते हुए पकाते रहें जब तक घी ना अलग हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें