Navami 2026 Special Bhog: नवरात्रि का समापन नवमी के दिन ही होता है। ऐसे में इस दिन कन्या पूजन किया जाता है। अगर आप इस दिन मां सिद्धिदात्री का प्रिय भोग बनाना चाहते हैं तो लेख को आखिर तक पढ़ें।
विज्ञापन
1 of 5
नवमी पर मां सिद्धिदात्री को क्या भोग चढ़ाएं?
- फोटो : अमर उजाला
Navami 2026 Special Bhog: नवरात्रि का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसमें नौ दिनों तक माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा का विशेष अवसर होता है। नवरात्रि का समापन नवमी के दिन होता है, और इस दिन कन्या पूजन करना एक पवित्र परंपरा है।
इस दिन देवी के नौ रूपों के प्रतिनिधि माने जाने वाली कन्याओं को घर बुलाकर उनका सम्मान और सेवा की जाती है। कन्या पूजन के दौरान मां सिद्धिदात्री का प्रिय भोग बनाना विशेष महत्व रखता है।
मां सिद्धिदात्री के भोग में सबसे प्रिय है सूजी का हलवा और काला चना। ऐसे में यदि आप इस नवमी पर कन्या पूजन आयोजित कर रहे हैं और मां सिद्धिदात्री को भोग अर्पित करना चाहते हैं, तो सही सामग्री और विधि के बारे में जानना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
2 of 5
नवमी पर मां सिद्धिदात्री को क्या भोग चढ़ाएं?
- फोटो : instagram
सूजी का हलवा बनाने का सामान
सूजी – 1 कप
पानी- 4 कप
चीनी – 2 कप
घी – 2 टेबलस्पून
दूध – 2 कप
काजू, किशमिश, बादाम – सजाने के लिए
इलायची पाउडर – 1/4 टीस्पून
विज्ञापन
3 of 5
नवमी पर मां सिद्धिदात्री को क्या भोग चढ़ाएं?
- फोटो : Adobe stock
हलवा बनाने की विधि
कड़ाही में घी गरम करें और उसमें सूजी डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
जब सूजी भुन जाए तो पहले उसमें नाप कर पानी डालें।
पानी डालते समय इसे लगातार चलाते रहें।
अब इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
इलायची पाउडर डालें और 2–3 मिनट पकाएं।
ऊपर से काजू, किशमिश और बादाम डालकर सजाएं।
गरमा-गरम हलवा कन्या पूजन में भोग के रूप में परोसें।
4 of 5
नवमी पर मां सिद्धिदात्री को क्या भोग चढ़ाएं?
- फोटो : Adobe Stock