फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Cake Day: नेशनल केक डे को करें सेलिब्रेट और बनाएं स्वादिष्ट केक, ये है रेसिपी

Sat, 26 Nov 2022 11:32 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
nationak cake day 2022 - फोटो : istock
जन्मदिन हो या फिर एनिवर्सिरी, खुशी का मौका बिना केक के अधूरा लगता है। पश्चिमी सभ्यता में रचा बसा केक अब भारतीय परंपरा में भी शामिल हो चुका है। 26 नवंबर को अमेरिका में नेशनेल केक डे मनाया जाता है। केक खाने के शौकीन हैं तो आप भी इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं। माना जाता है कि सबसे पहले केक प्राचीन ग्रीस और मिस्त्र में बनाया गया था। केक के बनाने के बहुत सारे तरीके हैं। फल और सूखे मेवे की मदद से केक के स्वाद को खास बनाया जाता है। तो अगर आप स्वादिष्ट केक घऱ में ही बनाना चाहती हैं तो केक की इन रेसिपी को ट्राई करें।
विज्ञापन

2 of 5
nationak cake day 2022 - फोटो : istock
कैरेट केक विद क्रीम चीज
कैरेट केक सबसे आम केक रेसिपी में से एक है। जिसे अक्सर ईस्टर के मौके पर बनाया जाता है। अगर आप केक बेक करने की सोच कर रही हैं तो चीज की टॉप लेयर के साथ कैरेट केक को तैयार करें। 
विज्ञापन

3 of 5
nationak cake day 2022 - फोटो : istock
कोकोनट लेयर
केक को आप चाहें तो अपने मनपंसदीदा फ्लेवर का बना सकते हैं। इस केक में कोकोनट की फिलिंग की जाती है। क्रीम में नारियल के स्वाद के साथ ही सजावट में भी नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। 

4 of 5
nationak cake day 2022 - फोटो : istock
बिना बेक किए बनाएं लेमन चीज केक
अगर आप बेक नहीं करना चाहती तो फटाफट नींबू के स्वाद का चीज केक तैयार करें। आने वाले दिनों क्रिसमस और न्यू ईयर को सेलिब्रेट करने के लिए भी लेमन चीज केक को तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nationak cake day 2022 - फोटो : istock
चॉकलेट गनाश केक
चॉकलेट केक को आप टेस्टी गनाश की फिलिंग से और खास बना सकते हैं। चॉकलेटी फ्लेवर पसंद है केक की इस वैराइटी को जरूर ट्राई करें। गनाशे तैयार करने के लिए चॉकलेट को पिघलाकर क्रीम में मिक्स करें। क्रीम और चॉकलेट के इस मिश्रण को अच्छी तरह से फेंटे। ये गनाशे आप चॉकलेट के की टॉपिंग से लेकर फिलिंग के लिए इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें