फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nag Panchami: नागपंचमी पर है इन प्रसाद का लगाया जाता है भोग, जानें बनाने का तरीका

Tue, 02 Aug 2022 01:30 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
nag panchami
नागपंचमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा करने का विधान है। पूजा के साथ ही इस दिन बहुत सारी जगहों पर मंदिर के आसपास मेला भी लगता है। लोग शिव मंदिर में जाकर भगवान भोले नाथ के साथ ही नाग देवता की भी पूजा करते हैं। नागपंचमी पर नाग देव को दूध और धान का लावा चढ़ाने का विधान है। लेकिन देश के कई हिस्सों में अलग-अलग प्रसाद बनता है। जिसका भोग नागदेवता के साथ ही भगवान भोलेनाथ को लगाया जाता है। तो चलिए जानें किन जगहों पर कौन सा प्रसाद बनने का विधान है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
baati
राजस्थान में बनती है दाल बाटी
राजस्थान के कई हिस्सों में नागपंचमी के दिन दाल बाटी बनती है। इसमे अरहर की दाल को पकाया जाता है। जिसके साथ आटे में अजवाइन और मोयन मिलाकर सख्त आटा गूंथा जाता है। जिसकी बाटियां तैयार की जाती हैं। इन बाटियों को ओवन या फिर उपले की आंच में पकाया जाता है। वहीं अरहर की दाल को टमाटर, प्याज और लहसुन का तड़का देकर स्वादिष्ट दाल तैयार की जाती है।
विज्ञापन

3 of 4
malpua
बिहार में मालपुआ
उत्तर प्रदेश और बिहार के कई सारे हिस्सों में नागपंचमी के दिन मालपुआ बनाया जाता है। मालपुआ बनाने के लिए मैदे को दूध में घोला जाता है। इस घोल को बिल्कुल डोसे के बैटर जितना पतला करना होता है। फिर इसमे सौंफ, मेवे, खोवा डालकर फेंटे। इस मिश्रण को कुछ देर के लिए रख दें। जब ये थोड़ा सा फूल जाए तो पैन पर गोल आकार के छोटे-छोटे पुए बना लें। आप चाहें तो कड़ाही में तल भी सकते हैं। साथ में एक तार की चाशनी बनाकर गर्म मालपुए को चाशनी में डुबो दें। बस तैयार है प्रसाद के लिए मालपुआ। 
विज्ञापन

4 of 4
kheer
मध्य प्रदेश में चढ़ती है खीर पू़ड़ी
मध्य प्रदेश के कई सारे हिस्सों में नागपंचमी पर नागदेवता को खीर पूड़ी का भोग लगाने की परंपरा है। इसमे आटे की पूड़ी के साथ चावल की खीर बनाकर तैयार की जाती है। जिस पर ढेर सारे मेवे डाले जाते हैं। इस खीर पूड़ी का भगवान को भोग लगाया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें