फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गई गर्मियां, शरीर को ठंडा रखने के लिए जरूर खाएं यह फल, फायदे और भी

Tue, 27 Mar 2018 09:25 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
muskmelon
गर्मियों की शुरुआत हो गई है। पर्याप्त मात्रा में पानी होने के कारण गर्मियों में खरबूजा काफी पसंद किया जाता है। यह आपको हाइड्रेट रखने के साथ-साथ शरीर को ठंडा रखने में फायदा करता है। पोषक तत्वों से भरपूर खरबूजा स्वाद में भी अच्छा होता है। खरबूज में पानी के अलावा, विटामिन्स और मिनिरल्स 95 प्रतिशत मात्रा में होते हैं जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार है। जानिए गर्मियों में खरबूजा खाने के फायदों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
stomach
पाचन में फायदेमंद
खरबूज में पानी अच्छी मात्रा में है जो शरीर में एसिडिटी नहीं होने देता है और पाचन दुरुस्त रखता है। खरबूज में मौजूद मिनिरल्स मेटाबॉलिज्म ठीक रखते हैं जिससे पाचन ठीक रहता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
cancer
कैंसर से बचाव
खरबूज में कैरोटिनॉयड अच्छी मात्रा में होता है जो कैंसर से बचाव में मददगार होता है। इसके बीज खासतौर पर इस मामले में काफी फायदेमंद हैं।

4 of 7
diabetes
डायबिटीज में फायदेमंद
खरबूजे का सेवन करने से यह डायबिटीज के स्तर को सामान्य बनाए रखने में मददगार साबित होता है।
विज्ञापन

5 of 7
skin
दमकती स्किन के लिए
खरबूज में कोलाजेन नामक त्तव अच्छी मात्रा में होता है जो त्वचा को खूबसूरत और दमकदार बनाता है। खासतौर पर बेजान और रूखी त्वचा को इससे आराम मिलता है। वहीं इसमें मौजूद पानी त्वचा की नमी को बरकरार रखने में मददगार है।
विज्ञापन

6 of 7
kidney stone
किडनी के लिए फायदेमंद
खरबूज का नियमित सेवन किडनी के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। खासतौर पर नींबू के रस के साथ इसका सेवन यूरिक एसिड से संबंधित समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
heart
दिल के रोगों से बचाव
खरबूज में एंडिनोसीन नामक तत्व होता है जो शरीर में खून क्लॉट नहीं होने देता और रक्त संचार ठीक करता है। इसके नियमित सेवन से स्ट्रोक या दिल के दौरे का रिस्क कम हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें