चॉकलेट ट्रफल केक
150 मिली तेल, चीनी, मिल्क मेड, दही, मैदा, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, पानी, डार्क चॉकलेट।
चीनी, मिल्क मेड, दही, मैदा, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर को अच्छी तरह मिक्स कर लें अब इसमें तेल डालें। इसे बर्तन में रखें और 180 डिग्री पर 35-40 मिनट के लिए बेक करें। स्पन्ज को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। डार्क चॉकलेट को काटकर एक बाउल में रखें। सॉसपैन में क्रीम उबाल लें और चॉकलेट के ऊपर डालें और चॉकलेट के पिघलने तक अच्छे से मिलाएं। ठंडा होने दें फिर सीरप बनाने के लिए पानी और चीनी को उबाल लें। छान कर ठंडा कर लें। बेक किए केक को तीन भागों में काट लें। केक की एक परत रखें और उस पर शुगर सीरप लगाएं। इसी तरह से तीनों लेयर पर सीरप लगाएं। ऊपरी भाग और किनारों को ट्रफल से कवर करें। आखिर में ट्रफल को पिघला कर केक के ऊपर डालें और फ्रिज में रख दें