फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother’s Day 2023 : मदर्स डे पर मम्मी को करना है खुश तो बना कर खिलाएं ये स्वादिष्ट डिशेज

Sun, 14 May 2023 09:45 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 आप चाहें तो मदर्स डे के दिन छुट्टी लेकर पहले तो उनके साथ समय व्यतीत करें। इसके अलावा उनके लिए कुछ खास डिश बनाएं। 
विज्ञापन
1 of 6
Mother’s Day 2023 - फोटो : istock
Mother’s Day 2023 : हमारे भारत देश में कहा जाता है कि मां बच्चे की पहली शिक्षक और पहली दोस्त होती है। इसी वजह से इनका रिश्ता भी सबसे खास होता है। एक मां हर किसी से नाराज हो सकती है लेकिन अपने बच्चे से नहीं। इसके पीछे की वजह है, बच्चे के लिए उनका बेशुमार प्यार। मां कभी अपने बच्चे से प्यार जताने कोई मौका नहीं छोड़ती। पर, व्यस्त लाइफस्टाइल की वजह से कई बार हम सभी अपनी मां को उनके खास होने का एहसास दिलाना भूल जाते हैं।

अपनी मां के साथ अपने रिश्ते को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए मातृ दिवस यानि कि मदर्स डे से अच्छा दिन कोई हो ही नहीं सकता। हर साल मई के दूसरे रविवार को हम मदर्स डे मनाते हैं। अगर आप अपनी मां को इस बार कुछ सरप्राइज देने का सोच रहे हैं तो हमारे पास इसके लिए एक बेहतर विकल्प है। आप चाहें तो मदर्स डे के दिन छुट्टी लेकर पहले तो उनके साथ समय व्यतीत करें। इसके अलावा उनके लिए पूरे दिन कुछ खास डिश बनाएं और उन्हें रसोई से आराम दें। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी आसान रेसिपी के बारे में बताने जा रहें हैं जो आप मदर्स डे पर बना सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
पोहा - फोटो : amar ujala
सुबह नाश्ते में खिलाएं पोहा

मदर्स डे के दिन अपनी मां को उनके स्पेशल होने का एहसास कराने के लिए सबसे पहले नाश्ते में उनके लिए पोहा बनाएं। पोहा एक ऐसी डिश है जो हर किसी को पसंद भी आती है। इसे बनाना भी काफी आसान है। चाय और पोहा एक परफेक्ट नाश्ता है। 
विज्ञापन

3 of 6
शाही पनीर और रोटी - फोटो : Istock
लंच में बनाएं शाही पनीर और रोटी

अगर आपकी मम्मी को पनीर की सब्जी पसंद है तो आप मदर्स डे वाले दिन आप लंच में शाही पनीर की सब्जी और रोटी बना सकते हैं। अगर उन्हें नान पसंद है तो ये भी एक अच्छा ऑप्शन है। इसके साथ चाहें तो पुलाव भी बना लें। 

4 of 6
पनीर कटलेट - फोटो : Istock
शाम में चाय के साथ परोसें पनीर कटलेट

मदर्स डे पर जब पूरे दिन रसोई की कमान आपके हाथ में है तो मम्मी को शाम की चाय के साथ पनीर कटलेट बना कर खिला सकते हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं। चाहें तो इन्हें एयरफ्रायर में बना लें। 
विज्ञापन

5 of 6
pizza - फोटो : istock
रात में बनाकर खिलाएं पिज्जा 

अगर आपकी मां को फास्टफूड पसंद है तो उन्हें घर पर ही पिज्जा बनाकर खिलाएं। इसमें वही टॉपिंग्स डालें जो आपकी मम्मी को पसंद हों। इससे उनका मन जरूर खुश हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shahi tukda - फोटो : instagram
मिठाई में बनाएं शाही टुकड़ा

डिनर के बाद अपनी मम्मी का शाही टुकड़ा से मुंह मीठा कराना ना भूलें। इसे बनाना भी काफी आसान है। इसे आप दोपहर में बनाकर फ्रिज में रख सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें