फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर ऐसे तैयार करें मोहनपुरी सेवई, बहुत ही आसान है रेसिपी

Sun, 01 Mar 2020 09:32 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सेवई तो आपने कई तरह की खाई होगी। हमारे घरों में विशेष मौकों, पर्व-त्यौहारों और खासकर ईद के अवसर पर तरह-तरह की सेवइयां बनाई जाती है। यह खाने में तो लजीज होता ही है, इसे बनाने में भी किसी तरह की झंझट नहीं होती। आज हम जिस सेवई की बात कर रहे हैं, उसका नाम है मोहनपुरी सेवई। इसे बनाना भी बेहद आसान है:
विज्ञापन

2 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सामग्रीः 
  • 500 ग्राम सेवई
  • 800 ग्राम चीनी
  • 230 ग्राम खोया
  • 230 ग्राम देसी घी
  • 300 मिली पानी
  • 100 ग्राम नारियल बूरा
  • 100 ग्राम बादाम
  • 100 ग्राम काजू
  • 100 ग्राम किशमिश
  • 100 ग्राम दालचीनी
  • 4/5 नग हरी इलायची
  • आवश्यकतानुसार नारंगी रंग
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे बनाएंः 
  • सबसे पहले गैस पर एक पैन में पानी उबालने के लिए रख दें। 
  • पानी उबलने पर गैस बंद करके एक कपड़े में सेवईं को बांधकर उबलते पानी में डिप करें। 
  • करीब 4 मिनट बाद कपड़े को खोलकर एक बड़े बर्तन (प्लेट) में रख दें। 
  • याद रहे कि प्लेट को गीला करके ही उसमें सेवईं डालें। 
  • चाशनी बनाने के लिए एक कड़ाही में पानी गरम कर लें। 
  • जब पानी गरम हो जाए, तो उसमें चीनी डाल दें। जब चाशनी बनने लगे, तो उसमें सारे मेवे डाल दें। 
  • चाशनी बनने पर आंच को बिल्कुल ही धीमा करने के बाद उसमें सेवई डालकर धीमे-धीमे चलाएं।
  • चलाते वक्त उसमें खोया मैस करके मिला दें।
(खोए को घी के साथ हल्का गरम करने के बाद ही मैश करके मिलाना है)
लीजिए, आपकी लजीज मोहनपुरी सेवई तैयार है।

-सबा सिद्दीकी, नई दिल्ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें