फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध के साथ भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का सेवन, नहीं तो हो सकता है गंभीर नुकसान

Mon, 20 Apr 2020 07:26 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कैल्शियम, आयोडीन, पौटेशियम, फॉस्फोरस और विटामिन डी के गुणों से भरपूर दूध हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में हम सभी वाकिफ हैं। लेकिन किसी भी चीज के सेवन के समय हमें कई चीजों को ध्यान में रखना चाहिए। कई बार हम गलत कॉम्बिनेशन की चीजों का सेवन कर लेते हैं, जिसका हमारे शरीर और स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। कुछ ऐसा ही दूध के साथ भी है। ऐसी कई चीजे हैं, जिनका सेवन दूध पीने से पहले भूलकर भी नहीं करना चाहिए। तो आइए बिना देक किएजानते हैं इन चीजों के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 6
खट्टे फल - फोटो : फाइल फोटो
खट्टी चीजों का सेवन
दूध पीने से पहले या बाद में सिट्रिक एसिड युक्त खट्टे फलों का सेवन एकदम नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें पेट में दर्द, स्किन प्रॉब्लम प्रमुख हैं।
विज्ञापन

3 of 6
मछली - फोटो : फाइल फोटो
मछली का सेवन
मछली खाने से पहले या बाद में दूध का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करने से पेट की पाचन क्रिया खराब होती है और कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दूध पीने और मछली खाने के बीच 2 घंटे का अंतर बहुत जरूरी है।

4 of 6
दाल - फोटो : फाइल फोटो
दाल का सेवन
ऐसी कई तरह की दाल हैं, जिनका सेवन दूध के साथ एकदम नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पेट और स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर उड़द की दाल के साथ दूध नहीं पीना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
दही - फोटो : फाइल फोटो
दही का सेवन
कई लोगों को लगता है कि दूध से बने दही को अगर दूध के साथ सेवन करेंगे तो कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दही और दूध का एक साथ सेवन कभी भी नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तिल और नमक
कई तरह के खाद्य पदार्थों में तिल और नमक का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इनका सेवन दूध के साथ एकदम नहीं करना चाहिए। इसका शरीर पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें