Aam Se Kya Kya Banta Hai: गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में आम की बहार छा जाती है। फलों का राजा कहलाने वाला आम स्वाद के साथ ही कई तरह की रेसिपी में उपयोग होनेके लिए जाना जाता है।
आम का नाम आते ही सबसे पहले दिमाग में आमरस, मैंगो शेक या चटनी का ख्याल आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम से कई ऐसी शानदार और अनोखी डिश भी बनाई जा सकती हैं, जो आपके खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा दें?आज के समय में लोग कुछ नया और अलग ट्राय करना पसंद करते हैं, खासकर जब बात खाने की हो। ऐसे में आम से बनने वाली नई-नई रेसिपीज़ न सिर्फ आपके किचन में स्वाद का तड़का लगाएंगी, बल्कि मेहमानों को भी इम्प्रेस कर देंगी।
इस लेख में जानिए आम से बनने वाली 5 अलग-अलग और बेहद स्वादिष्ट डिश, जो आसान भी हैं और झटपट बन जाती हैं।