फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: मेहमानों को खिलाएं चिकन हरा-भरा कबाब, पूछने लगेंगे रेसिपी

Sat, 05 Feb 2022 09:33 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
चिकन मीट - फोटो : Pixabay
मेहमानों के आने पर अगर नहीं सोच पा रही हैं कि क्या बनाएं। तो इस बार ट्राई करें चिकेन से बने हरे-भरे कबाब। जो दिखने में खूबसूरत होने के साथ ही खाने में भी लाजवाब हैं। वहीं आप चाहें तो इसे त्योहार से लेकर किसी भी खास मौके पर बनाकर ट्राई कर सकत हैं। ईवनिंग स्नैक्स के लिए भी ये बिल्कुल परफेक्ट हैं। आगे की स्लाइड में जानें क्या है रेसिपी।
विज्ञापन

2 of 4
chicken - फोटो : Pixabay
हरे-भरे कबाब को बनाने के लिए जरूरत होगी 250 ग्राम चिकन ( इसे अच्छी तरह से छोटे टुकड़े में हो), साथ में एक प्याज बारीक कटा हुआ, एक कप पालक, आधा कप मटर, दो उबले आलू, दो चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट,  हल्दी पाउडर, दो हरी मिर्च. लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, चाट मसाला, जीरा पाउडर, चावल का आटा।
विज्ञापन

3 of 4
kabab - फोटो : social media
हरा भरा चिकन का कबाब बनाने के लिए पालक की पत्तियों को उबालकर रख लें। साथ में मटर को भी उबाल लें। फिर उबले आलू के साथ मटर को मैश कर लें। किसी पैन में तेल गर्म करें यौर उसमे प्याज को भूने। हल्का सा गुलाबी होने के बाद इसमे लहसुन-अदरक का पेस्ट डालें। साथ में चिकन को बारीक टुकड़ों में काटकर डालें। नमक और सारे मसाले का पाउडर इस मिश्रण में डालें। अब इसे पका लें। जब ये आंच पर पक रहा हो तो साथ में उबले हुए पालक के पत्ते और मटर साथ में आलू भी डाल दें। 
विज्ञापन

4 of 4
kabab - फोटो : Istock
अब इन सारे मिश्रण को एक किनारे रख ठंडा कर लें। फिर इनको टिक्की के आकार का चपटा बनाकर तैयार कर लें। किसी प्लेट में चावल के आटे को निकालकर रख लें। फिर इस चावल के आटे में इन टिक्कियों को कोट कर कड़ाही में तेल गर्म कर फ्राई कर लें। तैयार है आपके हरे-भरे कबाब। इन्हें हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें