फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में रखी है टी पार्टी तो मेहमानों को खिलाएं सोया चिली, सब पूछने लगेंगे रेसिपी

Fri, 26 Feb 2021 07:44 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
सोयाबीन
घर में छोटी-मोटी पार्टी रखने पर अगर आप भी स्नैक्स या स्टार्टर में क्या बनाए। ऐसा सोचने में लग जाती हैं तो इस बार मेहमानों को सोया चिली बनाकर खिलाएं। इस स्टार्टर की खासियत है कि इसे वेज और नॉन वेज दोनों ही लोग पसंद करेंगे। तो चलिए जानें सोया चिली बनाने की विधि।
 
विज्ञापन

2 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सोया चिली बनाने की सामग्री
सोयाबीन नगेट्स सौ ग्राम. लहसुन का पेस्ट आधा चम्मच. तेल दो चम्मच. बारीक कटा हरा प्याज एक कप, कटी हुई हरी मिर्च दो, सोया सॉस दो चम्मच, विनेगर दो चम्मच, नमक स्वादानुसार।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सोया चिली बनाने की विधि
सोयाबीन नगेट्स को आधे घंटे के लिए गर्म पानी में भिगोकर छोड़ दें। आधे घंटे बात इन्हें निकालकर अच्छे से निचोड़ लें। अब एक बाउल में सोया नगेट्स, एक चम्मच नमक और लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। मिलाने के बाद सोया नगेट्स को आधे घंटे के लिए मैरिनेट होने को रख दें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें। उसमे हरे प्याज को डालकर थोड़ी देर भूनें। हरी मिर्च डालें और साथ में नमक, सोया सॉस. व्हाइट विनेगर और मैरिनेट हुए सोयाबीन नगेट्स डालें। अच्छे से मिलाकर दो से चार मिनट भूने और गैस से नीचे उतार दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें