फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में इस तरह से बनाएं करी मसाला पेस्ट, एक महीने तक नहीं होगा खराब और मिनटों में बन जाएगा खाना

Fri, 22 Jan 2021 03:07 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
मसाले (फाइल फोटो) - फोटो : pexels.com
रोजाना झटपट टेस्टी और लाजवाब खाना बना लेना केवल सुनने में आसान लगता है। क्योंकि हकीकत में मसालेदार और स्वादिष्ट खाना बनाने के लिए मेहनत और समय दोनों की जरूरत होती है। फटाफट खाना बनाने के लिए अगर आप भी मसाले के पेस्ट लाकर रखती हैं। तो अब घर पर ही ऐसा मसाला बनाकर तैयार करें जो एक महीना तक स्टोर किया जा सकता है। साथ ही इससे खाना गजब का स्वादिष्ट भी बनेगा। तो चलिए जानें करी मसाला पेस्ट बनाने की रेसिपी।
विज्ञापन

2 of 4
onion garlic
एक पैन में दो बड़े चम्मच तेल डालकर उसमे सूखे लाल मिर्च, लहसुन, अदरक डालकर इसे भूनें। जिससे कि ये अच्छे से भुन जाए। अब इस भुन चुके अदरक-लहसुन के पेस्ट में प्याज, टमाटर मिलाएं। अब इन सबको मुलायम होने तक भूनें। आप चाहें तो इसे ढंक भी सकती हैं। जब ये पक जाए तो गैस बंद कर दें। एक बार ठंडा हो जाने दें। 
विज्ञापन

3 of 4
Indian Spices
इसके बाद इन सारे मसालों को ग्राइंडर में डालकर पीस लें। अब एक दूसरे पैन में चार बड़े चम्मच तेल लें। तेल की मात्रा ज्यादा रखें क्योंकि हमें इसे लंबे समय तक रखना है और तेल प्रिजरवेटिव का काम करेगा। अब इसमे मसाले को भूनें।
विज्ञापन

4 of 4
spices
अब इसमें सूखे मसाले हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला और जीरा पाउडर डालकर भूनें। ध्यान रहे कि इसमे नमक नहीं डालना है। नमक का इस्तेमाल सब्जी बनाते समय ही करें। गैस बंद कर इस मसाले को ठंडा होने के लिए रख दें। फिर किसी एयरटाइट जार में भरकर फ्रिज में स्टोर करें। जब भी सब्जी बनानी हो तो बस इसे थोड़ा सा डालकर किसी भी सब्जी का स्वाद बढा़ लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें