फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों के मौसम में बनाएं आम कलाकंद, बनाने की विधि है बेहद आसान

Sat, 20 Jun 2020 09:11 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Social media
गर्मियों का मौसम आते ही आम की बहार छा जाती है। खट्टा और मीठा हर तरह के आम से कुछ न कुछ डिश बनाई जा सकती है। अगर मीठा और आम दोनों पसंद है तो आज हम लेकर आए हैं मैंगो कलाकंद बनाने की रेसिपी। इसे बनाना बहुत आसान है और आप इसे साधारण कलाकंद में थोड़ा सा ट्विस्ट लाकर आसानी से बना सकती हैं। आगे की स्लाइड में जानिए मैंगो कलाकंद बनाने की विधि।
विज्ञापन

2 of 5
aam kalakand - फोटो : Instagram
आम कलाकंद बनाने के लिए जरूरी सामग्री
  • -1 लीटर दूध
  • -1/2 कप बिना रेशे वाले आम का पल्प
  • -1/2 कप चीनी
  • -3 टेबलस्पून नींबू का रस
  • -4 छोटी इलाइची
  • -4 बादाम
  • -8 पिस्ते


 
विज्ञापन

3 of 5
आम कलाकंद बनाने के आसान रेसिपी-
  • -सबसे पहले दूध को किसी बर्तन में डालकर उबालने रख दीजिए। अब इसे फिर हल्का ठंडा होने दें।
  • -दूध से पनीर बनाने के लिए इसमें नींबू के रस में 2-3 टेबल स्पून पानी डालकर मिला लीजिए।
  • -दूध फट जाने पर फटे दूध को किसी पतले सूती कपड़े में बांधकर रख दीजिए।
  • -जब पनीर बनकर तैयार हो जाए तो ऊपर से थोड़ा पानी डालकर पनीर को वॉश करें और कपड़े को चारों तरफ से हाथ से दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल दें।

4 of 5
aam kalakand - फोटो : Instagram
  • -एक बर्तन में तैयार पनीर को निकाल लें। 
  • -कढ़ाई में आम का पल्प और चीनी मिलाकर पकने के लिए रख दें।
  • -जब तक पल्प पक रहा है एक साइड बादाम और पिस्ते पतले-पतले काट लें। इलाइची छीलकर पाउडर बना लें।
  • -जब आम अच्छे से पक जाए तो उसमें पनीर डालिए और लगातार चलाते हुए पका लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aam kalakand - फोटो : Instagram
  • -मिक्सचर में बादाम और पिस्ते डालकर मिला दीजिए। इसे चम्मच से तब तक चलाते रहे जब तक इसकी कन्सिसटैन्सी जमने वाली न हो जाए।
  • -आंच बंद कर दें। मिक्सचर में इलाइची पाउडर डालकर मिला दीजिए।
  • -एक प्लेट में थोड़ा-सा घी डालकर चिकना कीजिए और सारा मिश्रण प्लेट में डालें।
  • -जैसे ही कलाकंद जम कर तैयार हो जाए, उसे मनपसंद साइज के टुकड़े में काट लीजिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें