फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर ट्राई करें रेड वेलवेट कप केक, बच्चों के साथ बड़ों को भी आएगा पसंद

Thu, 10 Dec 2020 10:02 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
cupcake - फोटो : facebook
केक के नाम पर हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। फिर बात जब रे़ड वेलवेट केक की हो तो कहने ही क्या। लेकिन अक्सर लोग इस केक को घर पर बनाने से कतराते हैं। उन्हें लगता है कि ये बनाने में काफी कठिन होगा। लेकिन ऐसा नही है। चॉकलेट केक जैसे इसे भी बनाने में ज्यादा समय या सामान की जरूरत नही होती। तो इस बार घऱ पर ही न्यू ईयर या क्रिसमस की पार्टी के लिए ये रेड वेलवेट कप केक बनाकर खिलाइएगा। बच्चों से लेकर बड़े तक हर किसी के मन को भाएगा। तो चलिए जानें क्या है इस केक की रेसिपी।
विज्ञापन

2 of 4
flour - फोटो : social media
रेड वेलवेट कप केक बनाने की सामग्री
एक कप मैदा, 200 ग्राम कडेंस्ड मिल्क, 100 ग्राम मक्खन, दो बड़े चम्मच पिसी चीनी, एक छोटा चम्मच कोको पाउडर, वनीला एसेंस एक छोटा चम्मच, एक चम्मच सिरका, एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, एक चम्मच बेकिंग पाउडर, एक चम्मच फूड कलर, जरूरत के अनुसार पानी, एक कप छाछ
विज्ञापन

3 of 4
cake - फोटो : amar ujala
कप केक बनाने की विधि
एक बाउल लेकर उसमें 200 ग्राम कंडेस्ड मिल्क निकालें। फिर इसमें 100 ग्राम मक्खन मिला लें। जो कि अच्छे से पिघला हुआ हो। इसमें चीनी और मैदा मिलाकर अच्छे से फेंट लें। फेंटने के बाद इसमें कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सो़डा, वनीला एसेंस, एक चम्मच सिरका मिलाएं। सारी सामग्री को अच्छे से मिलाकर फेंट लें। इसमें एक कप बटर मिल्क यानी छाछ डालें। तीन चौथाई चम्मच लाल फूड कलर मिलाकर बटर तैयार करें। 
कसूरी मेथी खाने से सेहत को होते हैं लाभ, जानें कौन सी डिश में करें इस्तेमाल
विज्ञापन

4 of 4
cupcake - फोटो : facebook
कप केक के मॉल्ड में सारे मिश्रण को भरकर बेक होने के लिए रख दें। ध्यान रहे कि कप को पूरा ना भरकर तीन चौथाई ही भरें। क्योंकि बेक होने के बाद ये फूल जाएंगे।
शाम के नाश्ते के लिए ये स्नैक्स है सबसे परफेक्ट, वजन पर भी बना रहेगा नियंत्रण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें