फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून के मौसम में घर पर बनाएं 'मूंग दाल शोरबा', बारिश में आएगा स्वाद का दोगुना मजा

Thu, 27 Jun 2019 01:45 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 3
मूंग दाल का शोरबा एक स्वादिष्ट व्यंजन है जिसे आप भूख शांत करने के लिए या मेन कोर्स के रूप में ले सकते हैं। मानसून मौसम की शुरुआत हो चुकी है ऐसे में पकोड़े और चाय के अलावा बालकनी में बैठकर मूंग दाल शोरबा पीने का भी अलग ही मजा है। बड़ी आसानी से इस ग्लूटेन फ्री पौष्टिक सूप को तैयार कर सकते हैं। कमजोर पेट वाले लोग इसे आराम से पी सकते हैं क्योंकि यह पचाने में आसान है। साथ ही, मसालों को छोड़कर सामान्य सामग्री के साथ तैयार किया जाता है। तो आप भी सीख लें इस स्वादिष्ट सूप की विधि। 
विज्ञापन

2 of 3
मूंग दाल शोरबा की सामग्री
50 ग्राम मूंग की दाल
1/4 चम्मच अदरक
1/4 चम्मच जीरा
1 बड़ा चम्मच मक्खन
आवश्यकतानुसार नमक
20 ग्राम प्याज
1/4 चम्मच लहसुन
1/2 चम्मच नींबू का रस
1/4 चम्मच हल्दी
आवश्यकतानुसार पानी
गार्निशिंग के लिए
1 चम्मच पुदीने की पत्तियां
1 चम्मच धनिया पत्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
ऐसे बनाएं मूंग दाल शोरबा 
-धीमी आंच पर एक पैन में थोड़ा मक्खन गरम करें। जब यह पिघल जाए इसमें प्याज डालें। प्याज को थोड़ी देर फ्राई करें। उसके बाद कटा हुआ लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, और नमक डालें। मूंग दाल डालें और चलाएं। अब तीन कप पानी डालें और एक उबाल लें।
-जब तक दाल नरम न हो जाए पंद्रह मिनट के लिए उबालें। साथ ही, समय-समय दाल के ऊपर से लेयर हटाते रहें। दाल मिश्रण को ब्लेंड करें। एक पैन में मक्खन गरम करें और उसमें जीरा डालें।
-जीरा डालने के बाद शुद्ध दाल डालें और इसे उबाल लें। जरुरत हो तो पानी डालकर मसाला मिला सकते हैं। स्वाद के लिए नींबू का रास मिलाएं। इस स्वादिष्ट शोरबा को पुदीने और धनिया पत्ती से गार्निश करें और गर्म परोसें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें