फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपको भी बच्चे का टिफिन बनाने में रहती है रेसिपी की दुविधा तो झटपट बनाएं 'सूजी चीज टोस्ट'

Wed, 12 Jun 2019 03:13 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं अक्सर एक बड़ी दुविधा में रहती हैं कि आखिर बच्चे को रोजाना टिफिन में ऐसा क्या दिया जाए जिसे वो चाव से खाए और हेल्दी भी हो, शाम को स्नैक्स में क्या बनाएं, घर पर मेहमान आ रहे हों तो झटपट और कुछ टेस्टी कैसे बनाया जाए। ये चंद सवाल सभी को कभी ना कभी परेशान करते हैं। ऐसे में आज हम सूजी चीज टोस्ट टेस्टी, झटपट और हेल्दी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिससे आपकी थोड़ी मुश्किल तो दूर हो ही जाएगी। 

विज्ञापन

 

सूजी चीज टोस्ट की सामग्री
2 सैडविच ब्रेड
½ प्याज
2 हरी मिर्च
2 चम्मच तेल
काली मिर्च आवश्यकतानुसार
2 मुट्ठी मोजरेला चीज
2 चम्मच सूजी
½ टमाटर
1 चम्मच क्रीम
नमक स्वादनुसार
1 मुट्ठी हरी धनिया की पत्तियां
 

सूजी चीज टोस्ट बनाने की विधि
-सबसे पहले प्याज, टमाटर,हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक काट लें और पनीर को ग्रेट कर लें। इन सभी सामग्रीयों को अलग रख दें। अब एक छोटे बोल में सूजी, बारीक कटे प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, क्रीम, नमक और काली मिर्च डालकर आपस में अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे कुछ समय के लिए अलग रख दें। इसी बीच अवन को 180 डिग्री पर गर्म कर लें।
-ब्रेड को दो टुकड़ों में काट लें। एक नॉन स्टिक-पैन को धीमी आंच पर गर्म कर लें और थोड़ा-सा तेल डालें। एक चम्मच सूजी लें और इसे टोस्ट पर बराबर फैला लें।
विज्ञापन

-टोस्ट को पैन में रखें और सुनहरा और क्रिस्पी होने तक दोनों तरफ बराबर पकाएं। इसके बाद ब्रेड के टुकड़ों को बेकिंग ट्रे में रखें और मोजरेला चीज से टॉपिंग करें।
-इस ट्रे को गर्म अवन में रखें और चीज के पिघलने और ब्रेड का रंग सुनहरा होने तक पकाएं। जब यह बेक हो जाए इसे बेकिंग ट्रे से निकालकर सर्विंग प्लेट में रखें। अपनी पसंद की चटनी के साथ सर्व करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें