फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anarsa Recipe: होली पर बनाएं स्वादिष्ट अनरसे, इन सिंपल टिप्स और ट्रिक्स को अभी कर लें फॉलो

Fri, 07 Mar 2025 04:19 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Holi 2025 Recipe: अनरसे एक पारंपरिक मिठाई है, जो खासतौर पर उत्तर भारत में बनाई जाती है। यह चावल के आटे और गुड़ से तैयार की जाने वाली एक स्वादिष्ट और कुरकुरी मिठाई होती है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
विज्ञापन
1 of 5
देखें दिलचस्प अनरसे की रेसिपी - फोटो : freepik.com
होली न सिर्फ रंगों, उमंग और खुशियों का त्योहार है, बल्कि यह नई ऊर्जा और रिश्तों में मिठास घोलने का भी समय होता है। 14 मार्च को देशभर में होली का पर्व मनाया जाएगा। होली पर मीठा खाने की परंपरा काफी पुरानी है। महिलाएं घर पर गुजिया और मीठा पकवान जरूर बनाती हैं और सभी को खिलाती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
देखें दिलचस्प अनरसे की रेसिपी - फोटो : freepik.com
होली के मौके पर मीठे पकवानों का खास महत्व होता है। इसलिए आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसी स्पेशल रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खाने से हर कोई आपकी तारीफ करते नहीं थकेगा। हम बात कर रहे हैं अनरसे की मिठाई की। अनरसे एक पारंपरिक मिठाई है, जो खासतौर पर उत्तर भारत में बनाई जाती है। यह चावल के आटे और गुड़ से तैयार की जाने वाली एक स्वादिष्ट और कुरकुरी मिठाई होती है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
विज्ञापन

3 of 5
देखें दिलचस्प अनरसे की रेसिपी - फोटो : freepik.com
सामग्री:
  • 2 कप चावल
  • 1 कप गुड़
  • 1 टेबलस्पून तिल
  • 2 टेबलस्पून दूध
  • 2 टेबलस्पून घी
  • तलने के लिए तेल या घी

4 of 5
देखें दिलचस्प अनरसे की रेसिपी - फोटो : freepik.com
बनाने की विधि:
  • चावल भिगोना: चावल को 8-10 घंटे या पूरी रात पानी में भिगोकर रखें।
  • चावल पीसना: चावल का पानी निकालकर इसे हल्का सूखा लें और फिर मिक्सी में बारीक पीस लें।
  • गुड़ पिघलाना: एक पैन में थोड़ा पानी और गुड़ डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं। जब गुड़ पूरी तरह घुल जाए, तो इसे ठंडा कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देखें दिलचस्प अनरसे की रेसिपी - फोटो : freepik.com
  • आटा तैयार करना: गुड़ के घोल में पीसे हुए चावल, तिल और थोड़ा दूध डालकर आटा गूंथ लें। इसे 4-5 घंटे के लिए ढककर रख दें।
  • अनरसे बनाना: आटे से छोटे-छोटे गोल आकार के टिक्की बनाएं और हल्के हाथ से चपटा कर लें।
  •  तलना: कढ़ाई में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर अनरसे को सुनहरा भूरा होने तक तल लें।
  •  परोसना: कुरकुरे और मीठे अनरसे तैयार हैं। इन्हें ठंडा होने दें और फिर परोसें।
  • यह अनरसे 8-10 दिन तक ताजे बने रहते हैं, जिससे आप होली के बाद भी इनका आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें