फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरिंग सी दाल को इन तड़के की मदद से बनाएं स्वादिष्ट, करें राई, प्याज और करी पत्ते का इस्तेमाल

Mon, 18 Jan 2021 09:16 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दाल-चावल - फोटो : social media
दाल खाने के मामले में बच्चे तो आनाकानी करते ही हैं। बड़े भी कई बार बोर हो जाते हैं। जिसकी वजह है उसका स्वाद। अगर आप दाल को केवल जीरा से तड़का देती हैं। या फिर काली दाल को लहसुन से ही तड़का लगाती हैं। तो हम लेकर आए हैं तड़के की कई सारी विधियां। जिनकी मदद से फीकी सी लगने वाली अरहर की पीली दाल भी स्वादिष्ट हो जाएगी। जिसे बड़े तो चाव से खाएंगे ही बच्चे भी मना नहीं कर पाएंगे। तो चलिए जानें दाल तड़के की आसान सी विधियां।
विज्ञापन

2 of 5
दाल - फोटो : सोशल मीडिया
  • अगर आप दाल में सिर्फ जीरे का तड़का लगाती हैं, तो अब दाल में बारीक कटा हरा धनिया और थोड़ा घी भी मिलाएं। दाल का स्वाद और रंग दोनों बढ़ जाते हैं।
  • रायता तो आप अक्सर बनाती होंगी, लेकिन इसे और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए, इसमें साबुत जीरे और हींग का तड़का लगाएं। रायते में पुदीने का पाउडर डालने से भी उसका स्वाद बढ़ता है।
  • दाल को ज्यादा स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो उसमें जीरा, राई, प्याज और करी पत्ते का तड़का लगाएं, स्वाद दोगुना हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
दाल - फोटो : सोशल मीडिया
अरहर की दाल को थोड़ा सा नया स्वाद का ट्विस्ट देना है तो मारवाड़ी तड़का लगाएं। इसमे एक पैन में देसी घी गर्म कर उसमे मेथी दाना और जीरा डालें। हींग के साथ सूखी लाल मिर्च और अमचूर पाउडर डालें। अमचूर पाउडर के इस्तेमाल से दाल में थोड़ा खट्टापन आ जाता है। 

4 of 5
dal - फोटो : instagram
आप चाहें तो रोजाना की दाल को सांभर जैसा तड़का लगाकर भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। पैन में तेल गर्म कर उसमे मेथी दाना, करी पत्ता, सांभर मसाला और खड़ी लाल मिर्च डालें। साथ में इमली का गूदा मिला दें। सारी चीजों को मिक्स कर दाल में डालें और गर्मागर्म सर्व करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dal Makhani - फोटो : file photo
मक्खनी तड़का
एक पैन में मक्खन गर्म करें। अब इसमे अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। जब थोड़ा सुनहरा होने लगे तो इसमे टमाटर की प्यूरी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, और चीनी डालें। इस तड़के को किसी भी दाल में डालकर उसका स्वाद बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें