फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकुरित अनाज से तैयार करें अप्पम, सुबह के नाश्ते के लिए है बेहद सेहतमंद

Thu, 07 Jan 2021 09:26 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
appam - फोटो : instagram
सुबह के नाश्ते के लिए रोजाना कुछ स्वादिष्ट और सेहतमंद चाहिए होता है। जिसे खाने के बाद जल्दी से भूख भी ना लगे। वैसे तो दलिया, पोहा, चीला, डोसा जैसी बहुत सारी चीजें ब्रेकफास्ट के लिए होती है। लेकिन अगर आप अप्पम खाने के शौकीन हैं तो इस बार सूजी की बजाये अंकुरति अनाज से अप्पम तैयार करें। वैसे तो स्प्राउट्स की भेल खाने में स्वादिष्ट लगती है। लेकिन अगर आप इसका कुछ अलग नाश्ता बनाना चाहती हैं तो अप्पम ट्राई करें। ये सेहतमंद भी लगेगा और स्वादिष्ट भी। तो चलिए जानें अंकुरित बीजों से बने अप्पम की रेसिपी।
विज्ञापन

2 of 3
appam - फोटो : instagram
अप्पम बनाने की सामग्री
  • 1 1/2 अंकुरित मिक्स अनाज (मोठ, चना, सोयाबीन, मूंगफली  इत्यादि) या केवल मोठ (एक प्रकार का अनाज) से भी बना सकते हैं।
  • 1/4 कप कटा हरा धनिया
  • 1/2 चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
  • 1/4 चम्मच जीरा
  • 1/4 चम्मच हींग
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल (पकाने के लिए)
  • परोसने के लिए प्याज पुदीने की चटनी
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
appam - फोटो : instagram
इस तरह से बनाएं अप्पम
अंकुरित अनाज और आधा कप पानी मिक्सर में डालकर मुलायम होने तक पीसें। मिश्रण में अन्य सभी सामग्रियां को अच्छी तरह से मिलाइए। नॉन-स्टिक मिनी पैन पर एक चौथाई टी-स्पून तेल डालकर एक चम्मच घोल एक-एक करके सांचों में डालिए। हल्का सा तेल का उपयोग करके पलट के दोनों तरफ से सुनहरा भूरे रंग के होने तक पकाइए। इसी तरह बाकी घोल के भी सांचों में डालकर बना लीजिए। इसे पुदीने और प्याज की चटनी के साथ गरमागरम परोसिए। अंकुरित अनाजों को अपने आहार में शामिल करने का यह रोचक और पौष्टिक तरीका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें