फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri Vrat Thali: महाशिवरात्रि पर फलाहारी थाली सजाने के लिए तैयार करें ये स्वादिष्ट पकवान

Fri, 21 Feb 2025 12:26 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि महाशिवरात्रि के दिन आप फलाहारी थाली बनाना चाहती हैं तो उसके लिए कुछ पकवानों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
महाशिवरात्रि पर फलाहारी थाली के लिए बनाने के लिए तैयार करें ये स्वादिष्ट पकवान - फोटो : अमर उजाला
Mahashivratri Vrat Thali: इस साल 26 फरवरी के दिन महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है, ऐसे में शिवभक्तों में इसका अलग ही उत्साह है। ऐसा कहा जाता है कि महादेव काफी भोले हैं, इसलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसी वजह से महाशिवरात्रि के दिन लोग सच्चे मन से उनकी पूजा करते हैं और मनोकामना मांगते हैं।

बहुत से लोग इस दिन महादेव को प्रसन्न करने के लिए व्रत उपवास भी रखते हैं। यदि आप भी इस महाशिवरात्रि उपवास करने का सोच रहे हैं तो अपने व्रत के लिए खास फलाहारी थाली तैयार करें। इस थाली का भोग आप महादेव को भी लगा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
समा के चावल की खिचड़ी - फोटो : instagram
  समा के चावल की खिचड़ी
 
  • समा या फिर समक के चावल व्रत उपवास में खाए जा सकते हैं, ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन समा के चावलों की खिचड़ी बनाकर तैयार करें।
  • इसके लिए आपको समा के चावल, मूंगफली, सेंधा नमक, हरी मिर्च, घी की जरूरत पड़ेगी।
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले घी में जीरा, हरी मिर्च और मूंगफली भून लें।
  • अब इसमें समा के चावल और पानी डालें, सेंधा नमक मिलाएं और पकाएं।
  • खिचड़ी तैयार है। इसके ऊपर हरा धनिया डालकर परोस सकते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
कुट्टू के आटे की पूड़ी - फोटो : instagram
कुट्टू के आटे की पूड़ी
 
  • बात हो फलाहारी थाली की और कुट्टू के आटे की पूड़ी न बने, ऐसा तो हो ही नहीं सकता।
  • इसकी वजह से व्रत में आपका पेट भी भरा रहेगा।
  • इसे बनाने के लिए कुट्टू का आटा, उबला आलू, सेंधा नमक, हरी मिर्च की जरूरत पड़ेगी।
  • यदि इसे बनाना चाहते हैं तो आटे में उबले आलू, सेंधा नमक और हरी मिर्च मिलाकर गूंध लें।
  • अब इसे बेलकर गरम तेल में तल लें।  

4 of 7
आलू की फलाहारी सब्जी - फोटो : Instagram
आलू की फलाहारी सब्जी
 
  • कुट्टू के आटे की पूड़ी बना रहे हैं तो उसके साथ आलू की फलाहारी सब्जी भी तैयार करें।
  • इसके लिए आपको उबले आलू, टमाटर, हरी मिर्च, सेंधा नमक, घी की जरूरत पड़ेगी।
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट बनाकर घी में भून लें।
  • अब इसमें उबले आलू और सेंधा नमक डालकर कुछ देर पकाएं।
  • बस आलू की फलाहारी सब्जी तैयार है। 
विज्ञापन

5 of 7
साबूदाने की खिचड़ी - फोटो : instagram
साबूदाने की खिचड़ी
 
  • फलाहार में साबूदाना की खिचड़ी खाने में सबसे अच्छी लगती है।
  • इसके लिए आपको साबूदाना, मूंगफली, आलू, हरी मिर्च, सेंधा नमक  की जरूरत पड़ेगी।
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो साबूदाना को दिनभर के लिए भिगोकर रख दें।
  • अब घी में मूंगफली और आलू भूनें, फिर साबूदाना डालकर सेंधा नमक के साथ पकाएं।
  • पकने के बाद उसके ऊपर हरा धनिया डालकर सजाएं।
विज्ञापन

6 of 7
पनीर की टिक्की - फोटो : instagram
पनीर की टिक्की
 
  • फलाहारी थाली में स्नैक्स होना बेहद जरूरी है।
  • इसके लिए ये पनीर टिक्की बनाएं। पनीर टिक्की बनाने के लिए आपको पनीर, उबले आलू, सिंघाड़े का आटा, हरी मिर्च, सेंधा नमक की जरूरत पड़ेगी।
  • सभी चीजों को जमा करके अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर सभी सामग्री को मिलाकर टिक्की का आकार दें।
  •  आखिर में इसे घी में सुनहरा होने तक सेंकें।
  • इसे फलाहारी चटनी के साथ परोस सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मखाने की खीर - फोटो : instagram
 मखाने की खीर
 
  • कोई भी थाली बिना मीठे के पूरी नहीं हो सकती।
  • ऐसे में फलाहारी थाली में मखाने की खीर तैयार करें।
  • इस खीर को बनाने के लिए आपको मखाना, दूध, इलायची और चीनी की जरूरत पड़ेगी।
  • इसे तैयार करने के लिए मखानों को घी में हल्का भून लें।
  • अब दूध में उबालकर मखाने डालें और पकाएं।
  • गुड़ या शक्कर मिलाकर सर्व करें।
  • चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें अन्य मेवा भी डाल सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें